गुंटूर नगर निगम ने UNIDO का चौथा ‘जेंडर इक्वालिटी मोबिलाइज़ेशन पुरस्कार’ जीता

गुंटूर नगर निगम (GMC) ने चौथा जेंडर इक्वैलिटी मोबिलाइजेशन (GEM) अवार्ड हासिल किया है। यह सम्मान 22 अप्रैल, 2026 को वियना में ‘इंटरनेशनल डे ऑफ वुमेन इन इंडस्ट्री’ समारोह के दौरान संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) द्वारा प्रदान किया गया।

प्रमुख उपलब्धियां:

  • पुरस्कार का कारण: GMC को यह पुरस्कार महिला सशक्तिकरण और पर्यावरणीय संधारणीयता (environmental sustainability) को जोड़ने वाली उसकी अनूठी पहल के लिए दिया गया।
  • पहल का विवरण: अनौपचारिक रूप से कचरा बीनने वाली 200 से अधिक महिलाओं की पहचान की गई, उन्हें प्रशिक्षित किया गया और घर-घर से कचरा इकट्ठा करने के लिए इलेक्ट्रिक ऑटो के ड्राइवरों के रूप में नियुक्त किया गया।
  • SCIAP प्रोजेक्ट: यह पहल UNIDO समर्थित सस्टेनेबल सिटीज इंटीग्रेटेड अप्रोच पायलट (SCIAP) के तहत संचालित होती है, जो महिलाओं को ‘ग्रीन इकोनॉमी’ (हरित अर्थव्यवस्था) में लाते हुए शून्य-उत्सर्जन अपशिष्ट प्रबंधन को बढ़ावा देती है।

अतिरिक्त उपलब्धि: GMC ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान संपत्ति कर (property tax) संग्रह में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य-स्तरीय मान्यता भी प्राप्त की है।

error: Content is protected !!