कॉमन लैंडिंग पोर्टल फॉर अनक्लेम्ड फाइनेंशियल एसेट्स

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने लावारिस वित्तीय संपत्तियों (unclaimed financial assets) से संबंधित जानकारी तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ‘कॉमन लैंडिंग पोर्टल फॉर अनक्लेम्ड फाइनेंशियल एसेट्स’ लॉन्च किया है।

इस पोर्टल को ‘पब्लिक सेक्टर बैंक एलायंस’ (PSBA) के सहयोग से विकसित किया गया है, जो देश के 12 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा संयुक्त रूप से प्रवर्तित एक केंद्रीकृत अम्ब्रेला संगठन है।

पोर्टल की मुख्य विशेषताएं:

  • वेबसाइट: यह पोर्टल https://www.unclaimedassetsportal.in पर उपलब्ध है।
  • एकीकृत मंच: यह एक एकीकृत (unified) मंच के रूप में कार्य करता है, जहां उपयोगकर्ता वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र में उपलब्ध लावारिस बैंक जमा, बीमा दावों, शेयरों, लाभांश (dividends) और म्यूचुअल फंड से संबंधित जानकारी खोज सकते हैं।

यह पहल वित्तीय सेवा विभाग द्वारा “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” नामक राष्ट्रव्यापी अभियान का विस्तार है। इस अभियान को वित्तीय क्षेत्र के नियामकों, बैंकों और अन्य हितधारकों के समन्वय के साथ चलाया जा रहा है, ताकि लावारिस वित्तीय संपत्तियों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके, उन्हें ट्रेस किया जा सके और उनके असली हकदारों तक वापस पहुंचाया जा सके।

error: Content is protected !!