पश्चिमी घाट में ‘एलोोग्राफ़ा’ की पाँच नई प्रजातियों की खोज की गई
शोधकर्ताओं की एक टीम ने भारत के जैव-विविधता से समृद्ध पश्चिमी घाट से एलोग्राफ़ा (Allographa) वंश से संबंधित लाइकेन-निर्माण करने वाले कवकों (lichen-forming fungi) की पाँच नई प्रजातियों की खोज की है। एलोग्राफ़ा वन स्वास्थ्य और पर्यावरणीय गुणवत्ता का एक महत्वपूर्ण संकेतक है, क्योंकि यह प्रदूषण और पर्यावासों (habitat) में होने वाले बदलावों के प्रति संवेदनशील होता है।
यह खोज पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, दीर्घकालिक पर्यावरणीय निगरानी को मजबूत करने तथा साक्ष्य-आधारित संरक्षण नीतियों और वन पारिस्थितिकी तंत्र के सतत प्रबंधन में योगदान देने में सहायक हो सकती है।
एलोग्राफ़ा स्क्रिप्ट लाइकेन (script lichens) या लाइकेन-निर्माण करने वाले कवकों का एक वंश है। लाइकेन-निर्माण करने वाला कवक वह कवक होता है, जो शैवाल (algae) या सायनोबैक्टीरिया (cyanobacteria) के साथ सहजीवी संबंध स्थापित करके लाइकेन का निर्माण करता है। इसकी विशेषता लंबे फलन निकाय (elongated fruiting bodies) हैं और यह Graphidaceae कुल (family) से संबंधित है। इस वंश में 200 से अधिक प्रजातियाँ शामिल हैं।
भारत में एलोग्राफ़ा की प्रजातियों के बारे में आणविक जानकारी सीमित है, विशेष रूप से पश्चिमी घाट क्षेत्र में, जहाँ कई प्रजातियों की पहचान मुख्य रूप से उनके आकृतिक लक्षणों के आधार पर की गई थी।
वैज्ञानिक अब पारंपरिक वर्गीकरण विज्ञान (traditional taxonomy) के साथ आणविक आँकड़ों (molecular data) को एकीकृत करने का प्रयास कर रहे हैं। इसका उद्देश्य प्रजातीय विविधता, विकासवादी संबंधों और लाइकेन सहजीविता को बेहतर ढंग से समझना है। पश्चिमी घाट वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण जैव-विविधता हॉटस्पॉट है।
माइकोलॉजिकल प्रोग्रेस पत्रिका में प्रकाशित इस शोध से भारत में एलोग्राफ़ा की विविधता के वर्तमान ज्ञान का महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। साथ ही, यह भविष्य में वर्गीकरण और विकासवादी अध्ययनों के लिए मूल्यवान आणविक संदर्भ अनुक्रम (molecular reference sequences) भी उपलब्ध कराता है।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



