e-जागृति प्लेटफ़ॉर्म को NAeG 2026 में सिल्वर अवार्ड मिला

उपभोक्ता मामलों के विभाग के ‘ई-जागृति’ (e-Jagriti) प्लेटफॉर्म को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘ई-गवर्नेंस 2026 के राष्ट्रीय पुरस्कार’ (NAeG 2026) में ‘डिजिटल परिवर्तन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करके सरकारी प्रक्रिया पुनर्रचना’ (श्रेणी-I) के तहत रजत पुरस्कार (सिल्वर अवार्ड) से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान केंद्र और राज्य सरकारों के 341 नामांकनों के मूल्यांकन के बाद दिया गया है, जो उपभोक्ता शिकायतों के निवारण को प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरल और नागरिक-केंद्रित बनाने में ‘ई-जागृति’ की भूमिका को साबित करता है।

‘ई-जागृति’ की मुख्य विशेषताएं:

  • लॉन्च: 1 जनवरी 2025।
  • एकीकरण: इस प्लेटफॉर्म ने चार पुरानी प्रणालियों (OCMS, e-Daakhil, NCDRC CMS और CONFONET) को एक साथ जोड़कर एकल, AI-सक्षम और कागज-रहित प्लेटफॉर्म बनाया है।
  • उपलब्धियां:
    • अब तक 2.29 लाख से अधिक उपभोक्ता मामले दर्ज किए गए हैं।
    • 2.07 लाख से अधिक मामलों का निपटारा किया गया है।
    • इसका निपटान दर (disposal rate) 90.75 प्रतिशत है।
  • सुविधा: यह प्लेटफॉर्म भारत और विदेश में कहीं से भी उपभोक्ताओं को आसानी से न्याय प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।

error: Content is protected !!