भारतीय निर्देशक द्रव्य’ (BND)
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने हाल ही में CSIR मुख्यालय, नई दिल्ली में एक ‘प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और भारतीय निर्देशक द्रव्य (BND) विमोचन समारोह’ का आयोजन किया। दस भारतीय निर्देशक द्रव्यों (BNDs) में आठ फाइटोकेमिकल्स (पादप रसायन), एक बहुमूल्य धातु और एक प्रोपेन गैस शामिल हैं।
इन BNDs से प्रयोगशालाओं, उद्योगों और विनियामक एजेंसियों को विश्वसनीय संदर्भ सामग्री और माप मानक प्रदान करके सहयोग मिलने की उम्मीद है, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में सटीकता, ट्रैसेबिलिटी (अनुसरण क्षमता) और गुणवत्ता आश्वासन में सुधार होगा।
CSIR-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (CSIR-NPL) ने भारतीय प्रमाणित संदर्भ सामग्री (CRMs) के उत्पादन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय पद्धति अपनाई है, जिसे ‘भारतीय निर्देशक द्रव्य’ (BND) के रूप में ट्रेडमार्क किया गया है।


