भारत दुनिया में समुद्री नाविकों का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना
BIMCO-ICS सीफेयरर वर्कफोर्स रिपोर्ट 2026 के अनुसार, भारत दुनिया में समुद्री नाविकों का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बन गया है। भारत ने वैश्विक जहाजरानी उद्योग को 3,11,936 समुद्री पेशेवर उपलब्ध कराए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, अब वैश्विक समुद्री नाविक कार्यबल में भारत की हिस्सेदारी 12.16 प्रतिशत है। भारत इस मामले में केवल फिलीपींस से पीछे है तथा चीन, रूसी संघ और इंडोनेशिया से आगे है।
वर्ष 2015 में विश्व के समुद्री नाविकों में भारत की हिस्सेदारी केवल 5.2 प्रतिशत थी और भारत वैश्विक स्तर पर पांचवें स्थान पर था। उस समय भारत से आगे चीन, फिलीपींस, इंडोनेशिया और रूसी संघ थे।
छह वर्ष बाद, 2021 में भारत की हिस्सेदारी बढ़कर 6 प्रतिशत हो गई, हालांकि भारत पांचवें स्थान पर ही बना रहा।
लेकिन वर्ष 2026 की नवीनतम BIMCO-ICS रिपोर्ट भारत के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव को दर्शाती है। पिछले एक दशक में वैश्विक समुद्री नाविक कार्यबल में भारत की हिस्सेदारी दोगुने से अधिक होकर 12.16 प्रतिशत हो गई है। इसके साथ भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है और कुशल समुद्री पेशेवरों के प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में शामिल हो गया है।
भारत की क्षमता विशेष रूप से समुद्री अधिकारियों के वर्ग में दिखाई देती है।
- भारत वर्तमान में 1,40,718 समुद्री अधिकारियों की आपूर्ति करता है।
- यह संख्या विश्व के कुल समुद्री अधिकारी कार्यबल का 13.41 प्रतिशत है।
- वहीं, 1,71,218 रेटिंग्स वैश्विक स्तर पर वाणिज्यिक जहाजों पर कार्यरत कुल रेटिंग्स का 11.29 प्रतिशत हैं।
कुल मिलाकर, भारतीय समुद्री नाविक आज वैश्विक व्यापार को संचालित करने वाले सबसे बड़े और सबसे कुशल समुद्री कार्यबलों में से एक हैं।
वैश्विक समुद्री श्रम बाजार
रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में समुद्री नाविकों की कुल आपूर्ति लगभग 25.7 लाख है, जबकि उनकी मांग लगभग 25.5 लाख है। इससे वैश्विक समुद्री श्रम बाजार में बढ़ते दबाव का संकेत मिलता है।
रिपोर्ट में दुनिया भर में योग्य समुद्री अधिकारियों की लगातार कमी की ओर भी संकेत किया गया है। ऐसी स्थिति में भारत वैश्विक जहाजरानी उद्योग की भविष्य की मानव संसाधन आवश्यकताओं को पूरा करने में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में उभर रहा है।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



