भारत की ग्राम पंचायतों में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने हेतु ‘दानवीर’ पहल की शुरुआत

केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय के सचिव ने नई दिल्ली में देशभर की ग्राम पंचायतों के डिजिटल आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘दानवीर’ (DAANVEER) नामक नागरिक सहभागिता पहल का शुभारंभ किया।

दानवीर एक ऐसा मंच है, जिसे केवल ग्राम पंचायतों में तत्काल कंप्यूटरों की कमी को पूरा करने के लिए ही नहीं, बल्कि स्थानीय संस्थाओं को सशक्त बनाने हेतु नागरिकों की भागीदारी पर आधारित दीर्घकालिक व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

यह एक पारदर्शी, संपूर्ण डिजिटल और सत्यापन योग्य मंच है, जो नागरिकों तथा संस्थाओं को भारत की ग्राम पंचायतों की चिन्हित तकनीकी और आधारभूत संरचना संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में योगदान देने की सुविधा प्रदान करता है।

यह पहल समाज में स्वैच्छिक योगदान की भावना को संस्थागत स्वरूप प्रदान करती है। इसके माध्यम से जमीनी स्तर पर डिजिटल आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए एक सुव्यवस्थित, जवाबदेह और सरल व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

पंचायती राज मंत्रालय की इस पहल का विकास राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र तथा डिजिहाट के सहयोग से किया गया है।

दानवीर पूरी तरह स्वैच्छिक पहल है।

मेरी पंचायत मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध यह मंच व्यक्तियों और संस्थाओं को पात्र ग्राम पंचायतों के लिए मानकीकृत तथा गुणवत्ता-सत्यापित कंप्यूटर पैकेज उपलब्ध कराने में योगदान देने की सुविधा देता है।

इस पहल में मेरी पंचायत ऐप को डिजिहाट मंच के साथ एकीकृत किया गया है, जिससे दानदाता राज्य-विशिष्ट तकनीकी मानकों के अनुरूप पूर्व-अनुमोदित कंप्यूटर पैकेज का चयन कर सकते हैं।

भारत में लगभग 2.5 लाख ग्राम पंचायतें हैं, जो जमीनी स्तर पर लोकतंत्र और स्थानीय सेवा वितरण की आधारशिला हैं।

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा विकसित ई-ग्रामस्वराज, मेरी पंचायत, सभा सार, ऑडिटऑनलाइन, ग्राम मानचित्र तथा अन्य डिजिटल मंचों पर आधारित डिजिटल शासन व्यवस्था को आगे बढ़ाते हुए दानवीर का उद्देश्य डिजिटल आधारभूत संरचना की कमी को दूर करना तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत को नागरिक-केंद्रित सेवाएं दक्षता और पारदर्शिता के साथ प्रदान करने में सक्षम बनाना है।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!