मालदीव और भारत के बीच Favara-UPI क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट कॉरिडोर शुरू
मालदीव ने अपनी त्वरित भुगतान प्रणाली ‘फवारा’ को भारत की UPI के साथ एकीकृत करके भारत में वास्तविक समय में सीमा-पार फंड ट्रांसफर की सुविधा शुरू की है।
मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण ने इस सेवा के सफल शुभारंभ की घोषणा करते हुए इसे दोनों देशों के बीच डिजिटल वित्तीय संपर्क और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस सेवा के तहत लेन-देन मालदीवियन रूफिया में शुरू किया जाता है और राशि सीधे भारतीय रुपये में यूपीआई-से जुड़े बैंक खातों में जमा हो जाती है।
प्रारंभिक चरण में यह सुविधा बैंक ऑफ मालदीव्स पीएलसी और मालदीव्स इस्लामिक बैंक पीएलसी के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
यूजर्स फवारा प्लेटफार्म पेमेंट के माध्यम से अपने मोबाइल बैंकिंग अनुप्रयोगों का इस्तेमाल करके व्यक्ति-से-व्यक्ति फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
यूपीआई अब कई अन्य देशों की भुगतान प्रणालियों के साथ भी संचालित या एकीकृत है। इनमें संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, मॉरीशस और कतर शामिल हैं।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



