विश्व खाद्य सुरक्षा और पोषण की स्थिति 2026 रिपोर्ट
विश्व खाद्य सुरक्षा और पोषण स्थिति 2026 रिपोर्ट (The State of Food Security and Nutrition in the World 2026 report ) संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन तथा सहयोगी संस्थाओं द्वारा 21 जुलाई, 2026 को जारी की गई। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में विश्व की 7.8 प्रतिशत आबादी यानी लगभग 64.5 करोड़ लोग भुखमरी से प्रभावित थे। यह संख्या 60.8 करोड़ से 69.6 करोड़ के बीच है, जबकि अनुमानित औसत संख्या 64.5 करोड़ है।
भुखमरी से प्रभावित लोगों का अनुपात वर्ष 2024 के 8.1 प्रतिशत और वर्ष 2022 के 8.6 प्रतिशत से कम हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरावट वर्ष 2024 की तुलना में लगभग 1.4 करोड़ कम लोगों के भुखमरी से प्रभावित होने और वर्ष 2022 की तुलना में 4.3 करोड़ कम लोगों के भुखमरी से प्रभावित होने को दर्शाती है। इससे वैश्विक स्तर पर भुखमरी की स्थिति में धीमे सुधार की निरंतरता का संकेत मिलता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया अभी भी वर्ष 2030 तक भुखमरी को समाप्त करने के संयुक्त राष्ट्र के निर्धारित सतत विकास लक्ष्य-2 को प्राप्त करने की दिशा में सही मार्ग पर नहीं है।
रिपोर्ट ने तीन परस्पर जुड़े जोखिमों को चिह्नित किया है, जो निर्धारित समय-सीमा से पहले हाल की प्रगति को उलट सकते हैं। इनमें वर्ष 2026 में पश्चिम एशिया में उत्पन्न संघर्ष, चरम मौसम की घटनाओं की बढ़ती आवृत्ति और तीव्रता तथा आधिकारिक विकास सहायता और मानवीय सहायता के वित्तपोषण में कटौती शामिल हैं।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)



