भारत की राष्ट्रपति श्रीमती ने स्कोप्जे शहर के म्यूजियम में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई, 2026 को नॉर्थ मेसेडोनिया के स्कोप्जे शहर के म्यूजियम में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी की यह प्रतिमा भारत और नॉर्थ मेसेडोनिया के बीच मित्रता और शांति, सहनशीलता और मानवता के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की एक स्थायी निशानी बनी रहेगी। इससे पहले, राष्ट्रपति ने नॉर्थ मेसेडोनिया की राष्ट्रपति गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा के साथ स्कोप्जे में मदर टेरेसा मेमोरियल का दौरा किया।

मदर टेरेसा का जन्म स्कोप्जे में हुआ था और वह 1928 तक वहीं रहीं। बाद में, भारत आने से पहले वह आयरलैंड में ‘सिस्टर्स ऑफ़ लोरेटो’ से जुड़ीं। असाधारण मानवीय कार्यों और निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें 1980 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था।

भारत की राष्ट्रपति मोल्दोवा, नॉर्थ मैसेडोनिया और रोमानिया की अपनी राजकीय यात्राओं के दूसरे चरण में 20 जुलाई को नॉर्थ मेसेडोनिया के स्कोप्जे पहुंचीं थी। किसी भारतीय राष्ट्रपति की नॉर्थ मेसेडोनिया की यह पहली यात्रा थी।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!