NASA ने स्विफ्ट स्पेस टेलीस्कोप को बचाने के लिए लिंक मिशन लॉन्च किया
नासा (NASA) के स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी की सिकुड़ती कक्षा को ऊपर उठाने के लिए लिंक अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है, जो इस वेधशाला को नष्ट होने से बचाएगा।
लॉन्च की तारीख और स्थान: नॉर्थ्रॉप ग्रुम्मन (Northrop Grumman) ने 3 जुलाई 2026 को मार्शल द्वीप समूह से कैटालिस्ट स्पेस टेक्नोलॉजीज (Katalyst Space Technologies) के ‘लिंक’ (Link) अंतरिक्ष यान को पेगासस (Pegasus) रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा।
पेगासस रॉकेट की क्षमता: पेगासस तीन चरणों वाला, ठोस रॉकेट-संचालित लॉन्च यान है, जिसकी लंबाई 55 फीट है। यह लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में 454 किलोग्राम तक का वजन पहुंचाने में सक्षम है।
मिशन का लक्ष्य: यह अंतरिक्ष यान लगभग एक महीने में स्विफ्ट तक पहुंच जाएगा और इसकी कक्षा (orbit) को 240 किलोमीटर तक ऊपर उठाएगा। इससे यह टेलिस्कोप गामा-रे बर्स्ट और टूटते/विस्फोट होते तारों जैसी शक्तिशाली ब्रह्मांडीय घटनाओं का अध्ययन जारी रख सकेगा।
खतरे का कारण: साल 2004 में लॉन्च किया गया स्विफ्ट टेलिस्कोप, हाल ही में आए सौर तूफानों (solar storms) के कारण तेजी से अपनी ऊंचाई खो रहा था। अगर यह मिशन न भेजा जाता, तो अक्टूबर तक इसके पृथ्वी के वायुमंडल में जलकर नष्ट होने का खतरा था।
मिशन की लागत: नासा ने स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी को जीवनदान देने वाले इस महत्वपूर्ण मिशन में 30 मिलियन अमेरिकी डॉलर (3 करोड़ USD) का निवेश किया है।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें




