सरस शक्ति कलेक्शन
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन 2026’ के मंच से देश की ग्रामीण महिला उद्यमियों को एक वैश्विक पहचान देने के लिए दो ऐतिहासिक पहलों की शुरुआत की है। मंत्रालय द्वारा देश भर के महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा तैयार किए गए प्रीमियम उत्पादों की विशेष श्रृंखला ‘सरस शक्ति कलेक्शन’ (SARAS Shakti Collection) को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। इसके साथ ही, इन महिलाओं के संघर्ष, कला और उद्यमशीलता के सफर को समेटे हुए ‘सरस शक्ति कॉफी टेबल बुक’ का भी अनावरण किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर बनने वाले बेहतरीन उत्पादों को बड़े कॉर्पोरेट, प्रीमियम संस्थागत बाजारों और शहरी उपभोक्ताओं तक सीधी पहुंच (Market Access) दिलाना है।
इस विशेष मौके पर सम्मेलन में गैलरी में भारत की अनूठी क्षेत्रीय हस्तकला और पारंपरिक वस्त्रों का एक जीवंत रूप देखने को मिला। इनमें निम्नलिखित शामिल थे:
- पारंपरिक परिधान और वस्त्र: गैलरी में पंजाब की मशहूर फुलकारी, जम्मू-कश्मीर के विश्वप्रसिद्ध पश्मीना शॉल, तेलंगाना के शानदार इकत और तेलिया कपड़े, और मिजोरम का पारंपरिक पौंचेई (Paunchei) परिधान मुख्य आकर्षण रहे।
- उत्कृष्ट हस्तशिल्प: वस्त्रों के अलावा देश के कोने-कोने से आई कला जैसे कि मीनाकारी, प्राचीन धातुकला डोकरा (Dokra), पीतल के बर्तन (Brasswork) और नक्काशीदार काष्ठ कला (Woodcraft) का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES
CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)




