हेलीना (Helina) मिसाइल

हाल ही में, भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से 1,109.37 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर मिला है। इसके तहत “हेलीकॉप्टर से दागी जाने वाली एंटी-टैंक नाग (Helina – हेलीना)” मिसाइलों के लिए लॉन्चर्स की आपूर्ति की जाएगी। यह मिसाइल 500 मीटर से लेकर 7 किलोमीटर तक की दूरी पर पारंपरिक या एक्सप्लोसिव रिएक्टिव आर्मर (ERA) से लैस बख्तरबंद वाहनों को नष्ट कर सकती है।

हेलीना (Helina) मिसाइल की मुख्य विशेषताएं:

  • विकास: इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया है। यह ‘नाग’ मिसाइल का हेलीकॉप्टर-लॉन्च संस्करण है।
  • दागो और भूल जाओ (Fire-and-Forget): यह तीसरी पीढ़ी की ‘फायर-एंड-फॉरगेट’ मिसाइल है। इसका मतलब है कि लॉन्च से पहले क्रू लक्ष्य को लॉक कर देता है, जिसके बाद मिसाइल हेलीकॉप्टर से बिना किसी अतिरिक्त नियंत्रण के खुद ही लक्ष्य तक पहुंच जाती है।
  • विभिन्न संस्करण:
    • इस मिसाइल के वायु सेना संस्करण को ‘ध्रुवास्त्र’ (Dhruvastra) कहा जाता है।
    • इसका एक और ATGM (एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल) संस्करण भी है, जिसे सैनिकों द्वारा दागा जा सकता है।
  • अटैक मोड: लॉन्च के बाद यह मिसाइल तेजी से ऊपर उठती है और फिर सीधे टैंक के शीर्ष पर हमला करती है। यह ‘डायरेक्ट-अटैक मोड’ या ‘टॉप-अटैक मोड’ में लक्ष्य पर वार कर सकती है।
  • इमेजिंग इन्फ्रारेड सीकर: यह मिसाइल एक हाई-रिज्योलूशन इमेजिंग इन्फ्रारेड सीकर का उपयोग करती है, जो लक्ष्यों के हीट सिग्नेचर (गर्मी के निशान) को पहचानकर उन्हें ट्रैक करता है। यह तकनीक दिन और रात दोनों समय और यहां तक कि प्रतिकूल मौसम में भी परिचालन दक्षता बढ़ाने में मदद करती है।

रणनीतिक लाभ: पुरानी एंटी-टैंक मिसाइलों के विपरीत (जिन्हें लॉन्च के बाद निरंतर मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है), हेलीना लक्ष्य पर लॉक होने के बाद खुद का मार्गदर्शन कर सकती है। इससे हेलीकॉप्टर को सुरक्षित ओट (कवर) लेने का मौका मिलता है और दुश्मन की जवाबी कार्रवाई का खतरा कम हो जाता है। यह मिसाइल पहाड़ी इलाकों में भी काम कर सकती है, जिससे सशस्त्र बलों को सुरक्षित दूरी से बख्तरबंद लक्ष्यों, टैंकों, काफिलों और मजबूत बंकरों को नष्ट करने की क्षमता मिलती है।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES 

CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)

error: Content is protected !!