नागरिक विमानन मंत्री ने वाराणसी से भारत की पहली ‘ईजी कनेक्ट’ फ्लाइट लॉन्च की

केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने 25 जून 2026 को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से ‘हब-एंड-स्पोक’ (Hub-and-Spoke) मॉडल के तहत भारत की पहली ‘इजी कनेक्ट’ (Easy Connect) उड़ान की शुरुआत की। यह भारत को एक वैश्विक विमानन केंद्र (aviation hub) के रूप में बदलने और टियर-II और टियर-III शहरों के यात्रियों को निर्बाध अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी प्रदान करने के सरकार के प्रयासों को दर्शाता है।

हब-एंड-स्पोक रणनीति का लक्ष्य भारत को भारतीय यात्रियों के लिए 2030 तक और पूरी दुनिया के लिए 2047 तक पसंदीदा विमानन केंद्र बनाना है। हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत, अंतर्राष्ट्रीय यात्री ‘स्पोक’ (छोटे या क्षेत्रीय) हवाई अड्डे पर ही चेक-इन, इमिग्रेशन (आप्रवासन) और सीमा शुल्क (कस्टम्स) की औपचारिकताएं पूरी कर लेते हैं, जिससे यह उनकी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा का पहला प्रस्थान बिंदु बन जाता है। उदाहरण के लिए, वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू करने वाले यात्री दिल्ली जैसे किसी निर्धारित भारतीय ‘हब’ (मुख्य) हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने से पहले वाराणसी में ही प्रस्थान की सभी औपचारिकताएं पूरी कर लेंगे।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES 

CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)

error: Content is protected !!