बंगनपल्ली आम सिंगापुर को निर्यात किया गया

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) ने भारत से सिंगापुर के लिए प्रीमियम बंगनपल्ली आम की पहली व्यावसायिक समुद्री खेप (सी शिपमेंट) को सुगम बनाया है। इन आमों को आंध्र प्रदेश के ‘गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिसेज’ (GAP)-प्रमाणित बगीचों से प्राप्त किया गया था, और कर्नाटक में  APEDA-मान्यता प्राप्त पैकहाउस में प्रसंस्कृत (प्रोसेस) व पैक किया गया था। यह खेप सिंगापुर के गुणवत्ता और पादप-स्वच्छता (फाइटोसैनिटरी) मानकों के अनुरूप थी।

बंगनपल्ली , भारत की सबसे लोकप्रिय आम की किस्मों में से एक है, जो अपने सुनहरे-पीले रंग, रेशा-रहित गूदे, अत्यधिक मिठास और सुखद सुगंध के लिए जानी जाती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में इस किस्म की भारी मांग है और यह भारत के आम निर्यात को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

बंगनपल्ली आम को आधिकारिक तौर पर मई 2017 में भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त हुआ था। इस टैग का पंजीकृत मालिक आंध्र प्रदेश राज्य सरकार है। इसे ‘बेनीशान’ या ‘सफेदा’ के नाम से भी जाना जाता है। 

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES 

CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)

error: Content is protected !!