थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम
तमिलनाडु सरकार ने सामाजिक विकास को मजबूत करने के उद्देश्य से कई प्रमुख कल्याणकारी पहलों की शुरुआत करते हुए ‘वेत्री थमिझगम’ (विजयी तमिलनाडु) विज़न दस्तावेज़ को मंजूरी दी है। इसके मुख्य कार्यक्रमों में से एक ‘थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम (मामा स्वर्ण अंगूठी योजना) है।
इस योजना के तहत, तमिलनाडु के स्थायी निवासी परिवारों के प्रत्येक नवजात शिशु को एक ग्राम सोने की अंगूठी मिलेगी, बशर्ते बच्चे का जन्म सरकारी अस्पताल में हुआ हो।
तमिलनाडु की सांस्कृतिक परंपरा “थाईमामन सीर” (मामा की ओर से उपहार देने की रस्म) से प्रेरित होकर—जहां मामा उपहारों के साथ नवजात शिशु का स्वागत करता है—राज्य सरकार प्रतीकात्मक रूप से यह भूमिका निभाते हुए सोने की अंगूठी भेंट करेगी।
इस पहल का उद्देश्य नवजात शिशु और माँ, दोनों को सम्मानित करना है, साथ ही सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव (अस्पतालों में डिलीवरी) को बढ़ावा देना है।




