मेला खीर भवानी, अंबुबाची मेला, राजा उत्सव

वार्षिक ‘मेला खीर भवानी’

कश्मीर घाटी में ज्येष्ठ अष्टमी के पावन अवसर पर वार्षिक ‘मेला खीर भवानी’ पूरे धार्मिक उत्साह, उल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह त्योहार कश्मीरी पंडित समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण उत्सवों में से एक है। 

इस दौरान देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने माता राग्न्या देवी (Mata Ragnya Devi) को खीर, दूध, फूल और सुगंधित पत्तियां अर्पित कीं। 

यह मेला न केवल गहरी आस्था और जीवंतता का प्रतीक है, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्मिलन और आपसी सांप्रदायिक सद्भाव की एक अनूठी मिसाल भी पेश करता है।

असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में ‘अंबुबाची मेला’  

असम के ऐतिहासिक कामाख्या मंदिर में विश्व प्रसिद्ध ‘अंबुबाची मेला’ शुरू हो चुका है, जो इस महीने की 26 तारीख (26 जून 2026) को संपन्न होगा। गुवाहाटी में मौजूद कामाख्या देवी मंदिर 51 शक्तिपीठ में से एक है।

इस पावन अवसर पर माता के दर्शन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। अंबुबाची मेला देवी कामाख्या के सालाना ऋतुकाल के समय मनाया जाता है और इसे शक्ति परंपरा में प्रजनन क्षमता, सृजन और नारीत्व का एक शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है।   

यह उत्सव देवी कामाख्या के वार्षिक रजस्वला धर्म का प्रतीक है, जो उर्वरता (fertility) और नारीत्व का उत्सव मनाता है। मेले में 3 दिनों तक कामाख्या मंदिर के गर्भगृह के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। ऐसी मान्यता है की यह अवधि देवी के विश्राम का समय होता है क्योंकि, माता रजस्वला से गुजरती हैं। इसलिए उन्हें पूरा आराम दिया जाता है।  

ओडिशा में ‘राजा उत्सव’

ओडिशा में तीन दिनों तक चलने वाला पारंपरिक ‘राजा उत्सव’ (Raja Festival) हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस त्योहार के साथ ही राज्य में मानसून की शुरुआत और ओडिया महीने ‘आषाढ़’ का आगमन होता है।

 यह अनूठा त्यौहार धरती माता के प्रति सम्मान प्रकट करने का प्रतीक है और राज्य की समृद्ध कृषि परंपराओं को दर्शाता है। इस दौरान ओडिशा के ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहाँ सभी आयु वर्ग के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ पारंपरिक झूलों और पकवानों का आनंद लेते हैं।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED MONTHLY TEST SERIES PDF

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES 

CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)

error: Content is protected !!