वैज्ञानिकों ने विशाल समुद्री शिकारी टाइलोसॉरस रेक्स (T. rex) की खोज की

वैज्ञानिकों ने मोसासौर (mosasaur) की एक नई प्रजाति का वर्णन किया है। मोसासौर समुद्री सरीसृपों का एक समूह था जो क्रिटेशियस काल (145 मिलियन से 66 मिलियन वर्ष पहले) के दौरान डायनासोर के साथ जीवित था।

इस नई प्रजाति का नाम ‘टायलोसॉरस रेक्स’ (Tylosaurus rex) रखा गया है, जिसे संक्षेप में ‘टी. रेक्स’ (T. rex) कहा जाता है। यह प्रजाति ‘टायलोसॉरस’ जीनस (वंश) का हिस्सा है। 21 मई को बुलेटिन ऑफ द अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, इस प्रजाति का नाम “टायलोसॉरस का राजा” (king of the tylosaurs) दर्शाता है। 

  • खोज: इसके जीवाश्म लगभग 80 मिलियन वर्ष पुराने हैं और इन्हें दशकों पहले मुख्य रूप से उत्तरी टेक्सास (अमेरिका) में खोजा गया था।
  • आकार: ‘टी. रेक्स’ मोसासौर 43 फीट (13 मीटर) तक लंबा था, जो एक टूर बस की लंबाई के बराबर है।
  • शारीरिक विशेषताएं: इसके दांत बारीक और आरीदार (finely serrated) थे और इसमें असामान्य रूप से शक्तिशाली जबड़े थे।
  • हिंसक व्यवहार: इसके जीवाश्मों पर अपनी ही प्रजाति के साथ हिंसक लड़ाई के निशान मिले हैं।
error: Content is protected !!