पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) 2.0 रिपोर्ट

24 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक (Panchayat Advancement Index: PAI) 2.0 रिपोर्ट जारी की गई। 

पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) 2.0 रिपोर्ट: मुख्य अंश

यह रिपोर्ट वित्त वर्ष 2023-24 के लिए देश की प्रत्येक पंचायत के प्रदर्शन को दर्शाने वाले ‘रिपोर्ट कार्ड’ के रूप में कार्य करती है। 

प्रदर्शन का वर्गीकरण (GP-वार): रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त स्कोर (Composite Scores) के आधार पर पंचायतों का वितरण इस प्रकार है:

  • फ्रंट रनर (Front Runner): 3,635 ग्राम पंचायतें इस श्रेणी में शामिल हैं।
  • परफॉर्मर (Performer): 1,18,824 ग्राम पंचायतें (कुल भाग लेने वाली पंचायतों का लगभग 45.72%) इस श्रेणी में हैं। 

शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्य (फ्रंट रनर श्रेणी में)

राज्यविवरण
त्रिपुराप्रथम स्थान: राज्य के कुल 1,176 ग्रामीण स्थानीय निकायों में से 80% (943 पंचायतें) ‘फ्रंट रनर’ श्रेणी में हैं।
केरलद्वितीय स्थान: अपनी 941 ग्राम पंचायतों में से 10% के साथ।
ओडिशातृतीय स्थान: अपनी 6,794 ग्राम पंचायतों में से 8% के साथ।

PAI 2.0 का ढांचा और कार्यप्रणाली: यह भारत का पहला राष्ट्रव्यापी डेटा-संचालित ढांचा है जो ग्राम पंचायतों के प्रदर्शन का आकलन करता है।

  • व्याप्ति: देश की 2.5 लाख से अधिक ग्राम पंचायतें।
  • संकेतक: 150 संकेतक और 230 डेटा बिंदुओं के आधार पर मूल्यांकन।
  • विषयगत क्षेत्र (LSDGs): यह सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के 9 क्षेत्रों को कवर करता है: गरीबी उन्मूलन, 2. स्वास्थ्य, 3. बाल कल्याण, 4. जल आपूर्ति, 5. पर्यावरण, 6. बुनियादी ढांचा, 7. सामाजिक न्याय, 8. सुशासन, और 9. महिला सशक्तिकरण। 

स्कोरिंग और श्रेणियाँ: पंचायतों को उनके PAI स्कोर के आधार पर पाँच श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है:

  1. अचीवर (Achiever – A+): 90 और उससे अधिक स्कोर।
  2. फ्रंट रनर (Front Runner – A): 75 से 90 से कम।
  3. परफॉर्मर (Performer – B): 60 से 75 से कम।
  4. एस्पिरेंट (Aspirant – C): 40 से 60 से कम।
  5. बिगिनर (Beginner – D): 40 से कम।

महत्व: यह सूचकांक साक्ष्य-आधारित योजना (evidence-based planning), प्रदर्शन की निगरानी और पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत उपकरण के रूप में कार्य करता है।

error: Content is protected !!