BCCI नमन पुरस्कार 2026: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को शीर्ष सम्मान

15 मार्च, 2026 को आयोजित BCCI नमन पुरस्कार समारोह में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल 2024-2025 के उनके शानदार प्रदर्शन के लिए क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय पुरुष और महिला क्रिकेटर चुना गया।

पॉली उमरीगर पुरस्कार: शुभमन गिल ने प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार जीता। यह उनका दूसरा ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ खिताब है (इससे पहले उन्होंने 2023 में यह पुरस्कार जीता था)।

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर: स्मृति मंधाना को पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर के पुरस्कार से नवाजा गया।

कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: पूर्व दिग्गजों रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को बीसीसीआई के सर्वोच्च सम्मान कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारतीय क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।

जगमोहन डालमिया ट्रॉफी: शेफाली वर्मा को 2024-25 सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक वन डे) के रूप में जगमोहन डालमिया ट्रॉफी प्रदान की गई।

वर्ष 2006-07 में स्थापित यह एक वार्षिक सम्मान समारोह है, जहाँ BCCI पिछले वर्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करता है।

error: Content is protected !!