रूस के राष्ट्रपति ने प्रधान मंत्री मोदी को “द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल” से सम्मानित किया

रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन ने प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल” से सम्मानित किया।

यह पुरस्कार भारत-रूस संबंधों को बढ़ावा देने में प्रधान मंत्री मोदी के योगदान के लिए दिया गया है। इस पुरस्कार की घोषणा 2019 में की गई थी।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए, प्रधान मंत्री ने इसे भारत के लोगों और भारत और रूस के बीच मित्रता के पारंपरिक बंधन को समर्पित किया।

उन्होंने आगे कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को उजागर करती है।

“द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल” पुरस्कार की स्थापना 300 साल पहले की गई थी। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय नेता हैं।

error: Content is protected !!