ब्लड मिनरल्स

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) ने तकनीकी कम्पनी  एप्पल को धमकी दी है कि वह गरीब मध्य अफ्रीकी देश से प्राप्त “ब्लड मिनरल्स” का उपयोग करने से परहेज करे या कानूनी कार्रवाई का सामना करे।

DRC ने कंपनी पर उन खनिजों को खरीदने का आरोप लगाया जो DRC से रवांडा तक अवैध रूप से पहुंचाए जाते हैं। इन खनिजों की उत्पत्ति को कथित तौर पर छुपाया जाता है, जिससे उन्हें वैश्विक प्रौद्योगिकी आपूर्ति श्रृंखला में घुसपैठ करने की अनुमति मिलती है।

DRC का  पूर्वी क्षेत्र, टैंटलम, टिन, टंगस्टन और सोना  के प्रचुर भंडार से युक्त है। इन खनिजों को  सामूहिक रूप से 3T या 3TG के रूप में जाना जाता है।

ये क्षेत्र दशकों से हिंसा से ग्रस्त है। इन खनिजों को ब्लड मिनरल्स के रूप में जाना जाता है, क्योंकि DRC के पूर्वी क्षेत्र में सभी युद्धों में इन मिनरल्स की बड़ी भूमिका है। यहां के जंगलों और गांवों के खनिज संसाधनों में महिलाओं और बच्चों को या तो उनके गांवों और खेतों से वंचित किया जाता है, महिलाओं का बलात्कार किया जाता है, मार दिया जाता है या खदानों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है।  

2021 के अंत में तनाव तब और बढ़ गया जब “मार्च  23 मूवमेंट (March 23 Movement: M23)” के विद्रोहियों ने क्षेत्र पर फिर से कब्जा करना शुरू कर दिया, जिससे खनिज संसाधनों पर संघर्ष बढ़ गया। डीआरसी, संयुक्त राष्ट्र और पश्चिमी देशों ने रवांडा पर इस क्षेत्र की विशाल खनिज संपदा पर नियंत्रण हासिल करने के लिए M23 जैसे विद्रोही समूहों का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!