कलादान नदी

भारत को म्यांमार स्थित सितवे (Sittwe) बंदरगाह को संचालित करने का अधिकार मिल गया है। ईरान में चाबहार के बाद सितवे विदेशी बंदरगाह है जिसके संचालन का अधिकार भारत को मिला है।

विदेश मंत्रालय ने कलादान नदी पर स्थित संपूर्ण सितवे बंदरगाह के संचालन को संभालने के लिए इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल (IPGL) के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

कलादान नदी (River Kaladan), पूर्वोत्तर भारत में भारत-म्यांमार सीमा से गुजरती हुई मिजोरम (भारत) के दक्षिणी भाग से होकर बहती है और अंत में म्यांमार के सितवे बंदरगाह में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

इस नदी का उद्गम भारत में होता है।

मिजोरम में इस नदी को छिमतुईपुई नदी (Chhimtuipui River) कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!