UPSC (IAS) प्रीलिम्स + मुख्य परीक्षा करेंट अफेयर्स डेली अभ्यास 20 & 21 सितंबर 2024
मुख्य परीक्षा: आज का मॉडल प्रश्न
प्रश्न: संशोधित पीएम-आशा योजना के घटकों —————- यह व्यापार को विकृत करने वाली गतिविधि है? (GS-3, नीतियाँ)
प्रारंभिक परीक्षा: आज के टेस्ट प्रश्न
प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. भैंस के दूध में वसा की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो गाय के दूध से औसतन दोगुनी होती है।
2. गाय के दूध की तुलना में ऊंटनी के दूध में विटामिन सी अधिक होता है।
3. भेड़ के दूध में बकरी और गाय के दूध की तुलना में अधिक वसा और प्रोटीन होता है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं
प्रश्न: लाख (Lac) उत्पादन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. लाख एक प्राकृतिक राल है जो एक छोटे कीट द्वारा स्रावित होता है।
2. लाख परजीवी है और ज्यादातर बेर, पलाश और कुसुम वृक्ष प्रजातियों से उगाया जाता है।
3. ओडिशा भारत में लाख का सबसे बड़ा उत्पादक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा सही है?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
प्रश्न: “ब्लास्ट फर्नेस” टर्म का उल्लेख कभी-कभी मीडिया में किसके संदर्भ में किया जाता है?
(a) खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
(b) सुरंग निर्माण
(c) इस्पात उद्योग
(d) परमाणु हथियार
प्रश्न: निम्नलिखित ग्रहों पर विचार कीजिए:
1. शनि
2. बृहस्पति
3. नेपच्यून
4. यूरेनस
उपर्युक्त कितने ग्रहों में वलय (रिंग्स) हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) केवल तीन
(d) सभी चार
प्रश्न: क्यूरेटिव पिटीशन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. क्यूरेटिव पिटीशन की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट के 2002 में रूपा अशोक हुर्रा बनाम अशोक हुर्रा के निर्णय से हुई थी।
2. क्यूरेटिव पिटीशन दायर करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया से सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है।
3. किसी निर्णय में पीठासीन न्यायाधीश द्वारा पक्षपात उन शर्तों में से एक है, जिसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट क्यूरेटिव पिटीशन पर सुनवाई कर सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं
प्रश्न: यदि अमेरिकी फेडरल रिजर्व बेंचमार्क दरों में कटौती करता है, तो भारत पर इसके क्या संभावित प्रभाव हो सकते हैं?
1. भारत में पूंजी प्रवाह बढ़ेगा,
2. भारतीय मुद्रा मजबूत होगी,
3. बॉन्ड यील्ड में वृद्धि होगी
नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई नहीं
(ANSWER & EXPLANATION: एक सप्ताह के क्विज के साथ उत्तर और विस्तृत व्याख्या UPSC करंट अफेयर्स साप्ताहिक टेस्ट (36 MCQ) के साथ उपलब्ध हैं। उत्तर और व्याख्या के साथ यूपीएससी करंट MCQ देखने के लिए साप्ताहिक टेस्ट को सब्सक्राइब कीजिये। साप्ताहिक टेस्ट देने के लिए यहां क्लिक करें। आपको मासिक पीडीएफ भी प्राप्त होंगे)
पूर्ण टेस्ट कैसे एक्सेस करें: UPSC करेंट अफेयर्स टेस्ट MCQ, उत्तर और विस्तृत व्याख्या एक्सेस करने के लिए आपको एक वर्ष के लिए सब्सक्राइब करने की आवश्यकता है। एक साल का टेस्ट शुल्क 1500 रुपये है। प्रतिदिन 6 प्रश्न UPSC प्रारंभिक परीक्षा स्तर के होंगे, जैसा कि आप ऊपर देख सकते हैं। सब्सक्राइब करने के बाद, आपकी ईमेल आईडी हमारे डेटाबेस में जोड़ दी जाएगी। आपको हर महीने के अंत में उत्तर और व्याख्या के साथ दैनिक संकलित UPSC current affairs MCQs + mains model की मासिक PDF भी ईमेल से प्राप्त होंगी। (नोट: आप प्रतिमाह भी टेस्ट MCQ + Mains model question PDF खरीद सकते हैं। एक माह की PDF (180 MCQs+ 25 UPSC GS mains model ) 130 रुपये का भुगतान कर भी खरीद सकते हैं।) पेमेंट कैसे करें: आप सीधे 1500 रुपये (एक वर्ष सब्सक्रिप्शन) या 130 रुपये (एक महीने की PDF) मोबाइल नंबर 9818187354 पर GOOGLE PAY/PAYTM/PHONE PE के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। WHATSAPP: 9818187354/7428811251



