21वीं सदी के लोक सेवकों के लिए चार आवश्यक गुण

GS-IV Syllabus Topic: सिविल सेवा के लिए अभिरूचि एवं बुनियादी मूल्य

अनिश्चित संसाधन और बदलते कानून के माहौल में सार्वजनिक क्षेत्र (पब्लिक सेक्टर) में काम करना वास्तव में चुनौतीपूर्ण है। आज के लोक सेवकों में सीखने के लिए खुलापन, दूसरों की मदद करने की इच्छा, लोगों को जोड़ने की क्षमता और सार्वजनिक क्षेत्र के संदर्भ में व्यावसायिकता की समझ होनी चाहिए।

यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक सेवाओं यानी सिविल सेवाओं में सकारात्मक प्रभाव डालना चाहता है, तो सफल होने के लिए निम्नलिखित विशेषताओं की आवश्यकता होगी:

सीखने के लिए खुलापन (An openness to learn): एक लोक सेवक के लिए सबसे महत्वपूर्ण गुणों में से एक है कि उसे नई जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्साही और ललक होनी चाहिए। ज्ञान और ज्ञान की अर्ध-आयु (जिस समय तक ज्ञान सक्रिय और सटीक रहता है) कम हो रहा है। सफल होने के लिए, छात्रों को सीखने में निपुण होना चाहिए और उन्हें यह समझना चाहिए कि आज जो वे सीखते हैं वह दो या तीन साल बाद उसकी प्रासंगिकता उसी स्थिति में न हो। इसलिए उन्हें समय से आगे रहने की आवश्यकता है। सकारात्मक बदलाव लाने के लिए, सार्वजनिक क्षेत्र के पेशेवरों को अपनी समझ को लगातार ताज़ा करना चाहिए और परिवर्तन के अनुकूल होना सीखना चाहिए।

लोक प्रशासन के माध्यम से दूसरों की मदद करने की इच्छा (desire to help others through public administration): सार्वजनिक क्षेत्र लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए मौजूद है, इसलिए लोक सेवक के रूप में काम करने वालों में दूसरों की ओर से काम करने की तीव्र इच्छा होनी चाहिए।

दूसरों को शामिल करने की क्षमता (An ability to engage others): आप सार्वजनिक क्षेत्र में किसी भी भूमिका में हों, आपको अपने काम के हिस्से के रूप में दूसरों को शामिल करने और संलग्न करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। अपने स्वयं के संगठनात्मक दृष्टिकोण से परे सोचें और दूसरों के नजरिये से चीजों को देखें, जैसे सेवा का उपयोग करने वालों के नजरिये से।

व्यावसायीकरण की समझ (An understanding of commercialisation): सार्वजनिक सेवाओं के व्यावसायीकरण में हाल में वृद्धि को देखते हुए, सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यों को निजी क्षेत्र के साथ और अधिक गठबंधन करने की मांग बढ़ रही है। सार्वजनिक क्षेत्र के कई संगठन आउटसोर्सिंग और भागीदारी की धारणा से आगे बढ़ रहे हैं; वे करदाताओं पर बोझ को कम करने या निवेश बढ़ाने के लिए आय उत्पन्न करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!