अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा की 250वीं ऐतिहासिक वर्षगांठ

संयुक्त राज्य अमेरिका ने 4 जुलाई 2026 को अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की 250वीं ऐतिहासिक वर्षगांठ (Semiquincentennial)/ अमेरिका 250 मनाई।

प्रमुख घटनाएं

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि (1776): 4 जुलाई का दिन 1776 में अमेरिका के संस्थापकों द्वारा अमेरिकी स्वतंत्रता की घोषणा पर हस्ताक्षर करने का सम्मान करता है, जब 13 उपनिवेशों ने ब्रिटिश शासन से स्वयं को स्वतंत्र घोषित किया था।

तनाव के कारण (ब्रिटिश कानून): सप्त वर्षीय युद्ध (1756-1763) के कारण ब्रिटेन पर भारी वित्तीय बोझ पड़ा। इसकी भरपाई के लिए ब्रिटिश संसद ने ‘शुगर एक्ट’ (1764) और ‘टी एक्ट’ (1773) जैसे कर (टैक्स) कानून लागू किए।

“बिना प्रतिनिधित्व के कोई कराधान नहीं”: उपनिवेशवादियों ने ब्रिटिश संसद में अपना प्रतिनिधित्व न होने के कारण इन करों का विरोध किया। यह नारा 1765 के ‘स्टैम्प एक्ट संकट’ के दौरान एक बड़ा आंदोलन बन गया।

साम्राज्य की दोहरी विचारधारा: अमेरिकी नेता साम्राज्य को समान अधिकारों वाले “बराबरी के संघ” के रूप में देखते थे, जबकि ब्रिटिश सरकार इसे संसद के सर्वोच्च अधिकार के अधीन “असमान हिस्सों की एक व्यवस्था” मानती थी।

टाउनशेंड एक्ट (1767) और विरोध: इस कानून के तहत आयातित वस्तुओं पर नए टैक्स लगाए गए, जिसके बाद ब्रिटिश सामानों का बहिष्कार हुआ। इस दौरान घर पर सूत कातने वाली महिलाओं को “डॉटर्स ऑफ लिबर्टी” (स्वतंत्रता की बेटियां) कहा गया।

बोस्टन टी पार्टी (1773): ईस्ट इंडिया कंपनी को टैक्स छूट देकर अमेरिकी बाजारों में सस्ती चाय उतारने के विरोध में, 16 दिसंबर 1773 को उपनिवेशवादियों ने बोस्टन बंदरगाह पर जहाजों से चाय के 300 से अधिक बक्से पानी में फेंक दिए।

इनटोलरेबल एक्ट्स (1774): ब्रिटेन की दमनकारी प्रतिक्रिया के विरोध में सभी उपनिवेश एकजुट हुए। सितंबर 1774 में फिलाडेल्फिया में ‘प्रथम महाद्वीपीय कांग्रेस’ (First Continental Congress) बुलाई गई, जिसमें 12 उपनिवेशों ने भाग लिया।

द्वितीय महाद्वीपीय कांग्रेस (1775): मई 1775 में बुलाई गई इस बैठक में एक सेना के गठन को मंजूरी दी गई और जॉर्ज वाशिंगटन को उसका कमांडर नियुक्त किया गया। जुलाई 1775 में ‘ओलिव ब्रांच पेटिशन’ के जरिए सुलह की आखिरी कोशिश भी नाकाम रही।

स्वतंत्रता की घोषणा (1776): 2 जुलाई 1776 को कांग्रेस ने औपचारिक रूप से अमेरिका को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया और 4 जुलाई को ‘स्वतंत्रता की घोषणा’ को मंजूरी दी। थॉमस जेफरसन द्वारा मुख्य रूप से तैयार किए गए इस ऐतिहासिक दस्तावेज पर 56 प्रतिनिधियों (संस्थापकों) ने हस्ताक्षर किए थे।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!