संयुक्त राष्ट्र महासभा ने HIV/AIDS पर राजनीतिक घोषणा को अपनाया

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने एचआईवी/एड्स (HIV/AIDS) पर एक राजनीतिक घोषणापत्र को अपनाया है और 2030 के अंत तक एड्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में समाप्त करने की प्रतिबद्धता को दोहराया है। इस घोषणापत्र के पक्ष में 149, विरोध में आठ और 14 अनुपस्थितियों (abstentions) के वोट से अपनाए गए इस घोषणापत्र में गहरी चिंता व्यक्त की गई है कि दुनिया 2025 के वैश्विक एचआईवी लक्ष्यों को पूरा नहीं कर सकी और 2030 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में एड्स को समाप्त करने की राह पर नहीं है।

यह घोषणापत्र एचआईवी/एड्स पर 2001 के प्रतिबद्धता घोषणापत्र और 2006, 2011, 2016 और 2021 में अपनाए गए राजनीतिक घोषणापत्रों के साथ-साथ सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) में निर्धारित लक्ष्य को भी दोहराता है।

घोषणापत्र एक समन्वित, साक्ष्य-आधारित (evidence-based) और जन-केंद्रित (people-centered) वैश्विक एचआईवी प्रतिक्रिया के माध्यम से अगले पांच वर्षों में तत्काल कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताता है; साथ ही यह देश के नेतृत्व और स्वामित्व को मजबूत करने और एकीकृत, जन-केंद्रित बहु-क्षेत्रीय राष्ट्रीय एचआईवी प्रतिक्रियाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि 2030 के बाद भी सेवाएं और प्रभाव सुनिश्चित किए जा सकें।

घोषणापत्र के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) 2030 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरे के रूप में एड्स को समाप्त करने और भविष्य में इसे बनाए रखने   के लक्ष्य की दिशा में 2026 में की गई प्रतिबद्धताओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए 2031 में एचआईवी/एड्स पर एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करेगी।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES 

CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)

error: Content is protected !!