UN पर्यावरण ने सतत समुद्री पर्यटन के लिए ‘ग्रीन फिन्स हब’ लॉन्च किया

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने यूके स्थित चैरिटी रीफ-वर्ल्ड फाउंडेशन के साथ मिलकर हाल ही में सतत समुद्री पर्यटन (sustainable marine tourism) को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन फिन्स हब (Green Fins Hub) लॉन्च किया है।

ग्रीन फिन्स हब पहला वैश्विक समुद्री पर्यटन उद्योग मंच है, जो ऑपरेटर्स को आजमाए हुए और परीक्षण किए गए समाधानों का उपयोग करके अपने दैनिक अभ्यासों में सरल, लागत प्रभावी परिवर्तन करने में मदद करता है।

समुद्री संरक्षण पर्यटन उद्योग में सबसे बड़ी सततता चुनौतियों को दूर करने के लिए उपकरण को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के साथ साझेदारी में रीफ-वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा विकसित किया गया है।

ग्रीन फिन्स हब रीफ-वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण के अनुकूल अंडरवाटर स्पोर्ट्स की बढ़ती उद्योग मांग को पूरा करने के लिए नवीनतम प्रयास है।

समुद्री जीवन के कम से कम 25 प्रतिशत जीवों का पर्यावास कोरल रीफ समुद्री-पर्यटन का केंद्र हैं, जो कुछ द्वीपीय राष्ट्रों में सकल घरेलू उत्पाद में 40 प्रतिशत या उससे अधिक का योगदान करती हैं। हालांकि, वे सबसे वल्नरेबल पारिस्थितिकी तंत्र भी हैं, विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन के प्रति।

ग्रीन फिन्स हब वैश्विक डिजिटल के माध्यम से सर्वोत्तम अभ्यास, ज्ञान और सिटीजन साइंस की पहुंच बढ़ाना कोरल रीफ और अन्य नाजुक समुद्री पारिस्थितिक तंत्र के भविष्य को सुनिश्चित करने में एक गेम चेंजर हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!