खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026
छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया जनजातीय खेल (Khelo India Tribal Games) का समापन 3 अप्रैल को हुआ। इस प्रतियोगिता की पदक तालिका में कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
पदक तालिका की स्थिति:
- प्रथम स्थान: कर्नाटक (23 स्वर्ण, 8 रजत, 7 कांस्य)
- द्वितीय स्थान: ओडिशा (21 स्वर्ण, 15 रजत, 21 कांस्य)
- तृतीय स्थान: झारखंड (16 स्वर्ण, 8 रजत, 11 कांस्य)
- मेजबान राज्य: छत्तीसगढ़ 9वें स्थान पर रहा (3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य पदक)।
खेल और सहभागिता:
इन खेलों में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 3,800 एथलीटों ने हिस्सा लिया। मुख्य प्रतियोगिताएं सात खेलों में आयोजित की गई थीं:
- तीरंदाजी (Archery)
- एथलेटिक्स (Athletics)
- फुटबॉल (Football)
- हॉकी (Hockey)
- तैराकी (Swimming)
- भारोत्तोलन (Weightlifting)
- कुश्ती (Wrestling)
इसके अलावा, पारंपरिक खेल मलखंब और कबड्डी को प्रदर्शन खेल (demonstration sports) के रूप में शामिल किया गया था।


