केरल में शिगेलोसिस का प्रकोप

केरल में शिगेलोसिस (बैसिलरी पेचिश) के कई मामलों की रिपोर्ट की गई है।  शिगेलोसिस (बैसिलरी पेचिश) ‘शिगेला’ (Shigella) बैक्टीरिया के कारण होने वाली एक अत्यधिक संक्रामक आंतों की बीमारी है।  

शिगेलोसिस क्या है? अमेरिकी सीडीसी (US-CDC) के अनुसार, शिगेला वे जीवाणु (बैक्टीरिया) हैं जो दस्त का कारण बनते हैं। इनके संक्रमण को ‘शिगेलोसिस’ कहा जाता है।

यह कैसे फैलता है? लोगों के बीमार होने के सबसे आम तरीके निम्नलिखित हैं:

  • संदूषित  भोजन या पानी: दूषित खाद्य पदार्थों या पानी का सेवन करना।
  • व्यक्तिगत संपर्क: किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आना जो बीमार है या जिसे हाल ही में शिगेला संक्रमण हुआ है।
  • यौन संपर्क: किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन गतिविधि के दौरान भी शिगेला फैल सकता है।

किन्हें खतरा अधिक है?

  • बच्चे: 5 साल से कम उम्र के बच्चों में यह बीमारी होने की संभावना सबसे अधिक होती है, लेकिन यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है।
  • संस्थान: कई बार बच्चों के देखभाल केंद्रों (early care centers), शिक्षण संस्थानों और स्कूलों में इसके प्रकोप (outbreak) देखे जाते हैं।
error: Content is protected !!