वैज्ञानिकों ने बिहार के मुंगेर में स्थित बरगद के पेड़ की उम्र लगभग 700 वर्ष बताया

बिहार के मुंगेर जिले में स्थित एक बरगद के पेड़ को दुनिया का सबसे पुराना, बिल्कुल सटीक तिथि-निर्धारित बरगद का पेड़ घोषित किया गया है। वैज्ञानिकों ने हाई-प्रिसिजन रेडियोकार्बन डेटिंग का उपयोग करके इसकी आयु लगभग 700 वर्ष आंकी है, जो उष्णकटिबंधीय विरासत वृक्षों (tropical heritage trees) के वैज्ञानिक काल-निर्धारण में एक बड़ी सफलता है। 

‘क्वाटरनरी रिसर्च’ (Quaternary Research) पत्रिका में प्रकाशित यह अध्ययन, इस बरगद के पेड़ (फाइकस बेंगालेंसिस – Ficus benghalensis) की उम्र को वैज्ञानिक साक्ष्यों के माध्यम से स्थापित करता है। अमूमन ऐसे प्राचीन पेड़ों की उम्र का अनुमान लगाने के लिए लोककथाओं, ऐतिहासिक अभिलेखों या स्थानीय परंपराओं पर भरोसा किया जाता था, लेकिन इस बार पूर्णतः वैज्ञानिक तरीका अपनाया गया है। 

यह अध्ययन बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (BSIP) की डॉ. त्रिना बोस के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की एक टीम द्वारा किया गया था। टीम ने पेड़ की उम्र निर्धारित करने के लिए रेडियोकार्बन डेटिंग का उपयोग करते हुए एक अभिनव पद्धति विकसित और लागू की।

पेड़ की सटीक उम्र पता लगाने की तकनीक

  • अल्फा-सेल्यूलोज का निष्कर्षण: शोधकर्ताओं ने एक द्वितीयक तने और एक प्राचीन प्राथमिक शाखा के मज्जा (pith) के पास से लकड़ी के नमूने एकत्र किए। इन नमूनों से ‘अल्फा-सेल्युलोज’ निकाला गया, जो पौधों की कोशिका भित्ति (cell walls) का सबसे स्थिर घटक होता है।
  • मज्जा (Pith) का महत्व: लकड़ी का मज्जा (pith) विशेष रूप से महत्वपूर्ण था, क्योंकि यह पेड़ के द्वितीयक विकास के शुरुआती चरण के दौरान बनी सबसे पहली लकड़ी है।
  • एएमएस तकनीक का उपयोग: निकाले गए सेल्युलोज नमूनों का एक्सेलेरेटर मास स्पेक्ट्रोमेट्री (AMS) के माध्यम से हाई-प्रिसिजन रेडियोकार्बन डेटिंग का उपयोग करके विश्लेषण किया गया।
  • सॉफ्टवेयर से सटीक विश्लेषण: परिणामों को नवीनतम IntCal20 कैलिब्रेशन कर्व और OxCal सॉफ्टवेयर का उपयोग करके कैलिब्रेट (सत्यापित) किया गया। इसके बाद ही टीम इस निष्कर्ष पर पहुंची कि पेड़ की उम्र लगभग 700 वर्ष है।

बरगद का पेड़ 

  • बरगद का पेड़ (फाइकस बेंगालेंसिस) एक अत्यंत विशाल और राजसी वृक्ष है, जो मूल रूप से भारतीय मूल की प्रजाति है। 
  • कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय वनस्पति उद्यान में स्थित ‘द ग्रेट बरगद का पेड़’ (GBT) अपने विशाल कैनोपी (विस्तार) के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज है। यह पेड़ 270 से अधिक वर्ष पुराना है और फैलाव के क्षेत्रफल के मामले में इसे दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ माना जाता है।

Source: DD News

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!