PAIMANA: केंद्रीय अवसंरचना परियोजनाओं की निगरानी हेतु डिजिटल प्लेटफॉर्म

  • केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) केंद्रीय क्षेत्रक (Central Sector) की अवसंरचना परियोजनाओं की डेटा-आधारित निगरानी को सुदृढ़ करने के लिए पैमाना/PAIMANA नामक वेब-आधारित प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहा है।
  • PAIMANA (Project Assessment, Infrastructure Monitoring and Analytics for Nation-Building) का शुभारंभ 25 सितंबर 2025 को किया गया था।
  • इसका उद्देश्य पारदर्शिता, दक्षता और सुशासन को बढ़ावा देना तथा अवसंरचना परियोजनाओं के कार्यान्वयन की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करना है।
  • PAIMANA ने पूर्व में उपयोग किए जाने वाले ऑनलाइन कंप्यूटरीकृत निगरानी प्रणाली (OCMS-2006) का स्थान लिया है।
  • यह प्लेटफॉर्म ₹150 करोड़ या उससे अधिक लागत वाली केंद्रीय क्षेत्र की चल रही अवसंरचना परियोजनाओं की निगरानी करता है।

PAIMANA-CRIP मॉड्यूल

  • MoSPI ने 8 जुलाई 2026 को PAIMANA-CRIP (सेंट्रल रिपॉजिटरी ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स) मॉड्यूल लॉन्च किया।
  • इस मॉड्यूल ने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के एकीकृत परियोजना निगरानी पोर्टल (IPMP) का स्थान लिया है।
  • PAIMANA-CRIP को देश की अवसंरचना परियोजनाओं के लिए केंद्रीय भंडार (Central Repository) के रूप में विकसित किया जा रहा है।
  • भविष्य में PRAGATI (Pro-Active Governance and Timely Implementation) तथा Project Monitoring Group (PMG) जैसी व्यवस्थाओं से संबंधित परियोजना डेटा भी इसी मंच के माध्यम से प्राप्त और अद्यतन किए जाने का प्रस्ताव है।

कार्यप्रणाली एवं विशेषताएँ

  • वर्तमान में 20 से अधिक मंत्रालय, विभाग और कार्यान्वयन एजेंसियाँ PAIMANA-CRIP पर नियमित रूप से परियोजना संबंधी जानकारी अपडेट करती हैं।
  • डेटा को प्रत्यक्ष प्रविष्टि  अथवा अप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफ़ेस (API) एकीकरण के माध्यम से अपलोड किया जाता है।
  • PAIMANA पर उपलब्ध 60% से अधिक परियोजनाओं का डेटा स्वचालित रूप से API के माध्यम से अपडेट होता है।
  • यह डेटा संबंधित मंत्रालयों और विभागों की प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) तथा अन्य वेब प्लेटफॉर्म से प्राप्त किया जाता है।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!