पांडवानी कथाकार तीजन बाई का 70 वर्ष की आयु में निधन
पद्म विभूषण से सम्मानित और छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी (Pandavani) लोक गायिका तीजन बाई का लंबी बीमारी के बाद रायपुर में निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं।
तीजन बाई का प्रारंभिक जीवन
तीजन बाई का जन्म 24 अप्रैल 1956 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी गांव में हुआ था। तीज त्यौहार के दिन जन्म होने के कारण उनका नाम ‘तीजन’ रखा गया था। वह पारधी समुदाय से ताल्लुक रखती थीं, जिसे ब्रिटिश काल के ‘क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट 1871’ (आपराधिक जनजाति अधिनियम) के तहत एक “आपराधिक जनजाति” के रूप में अधिसूचित किया गया था। बाद में वर्ष 1952 में इस कानून को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया था।
कापालिक शैली को अपनाया
तमाम सामाजिक चुनौतियों और विपरीत परिस्थितियों के बीच तीजन बाई भारत की सबसे प्रतिष्ठित लोक कलाकारों में से एक बनकर उभरीं। उन्होंने मात्र 13 वर्ष की आयु में अपनी पहली सार्वजनिक प्रस्तुति दी थी। इसके बाद उन्होंने महाभारत की कथाओं पर आधारित संगीतमय गायन विधा ‘पंडवानी’ को एक नया आयाम दिया।
उस दौर में महिलाएं पारंपरिक रूप से पंडवानी को बैठकर गाए जाने वाली ‘वेदमती शैली’ में प्रस्तुत करती थीं। लेकिन तीजन बाई ने रूढ़ियों को तोड़ते हुए खड़े होकर गाए जाने वाली गतिशील ‘कापालिक शैली’ को अपनाया, जिस पर अब तक पुरुषों का वर्चस्व माना जाता था। वह ऐसा करने वाली देश की पहली महिला कलाकार बनीं।
पाँच दशकों से अधिक के अपने शानदार करियर में उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस समृद्ध लोक परंपरा को एशिया, यूरोप सहित दुनिया के कई हिस्सों और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुँचाया।
भारतीय लोक संस्कृति में उनके असाधारण योगदान के लिए उन्हें देश के कई सर्वोच्च नागरिक और सांस्कृतिक सम्मानों से नवाजा गया, जिनमें शामिल हैं; पद्मश्री, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार।
पंडवानी के बारे में
पंडवानी वास्तव में समुदायों की एक कथा-परंपरा है। यह परंपरा सदियों से महाभारत की मौखिक परंपरा को जीवंत रखे हुए है और उसे आगे बढ़ा रही है।
इसमें एक कलाकार या कथावाचक अपने आराध्य देवी-देवताओं का आह्वान करने के बाद महाभारत के कुछ प्रसंगों की कथा सुनाता है। यह डॉक्यूमेंट्री इस परंपरा की विभिन्न बारीकियों को उजागर करती है और मुख्य रूप से इसकी दो शैलियों – वेदवती और कापालिक – पर केंद्रित है।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



