द्वीपीय देश नाउरू (नौरू) ने अपना नाम बदलकर ‘रिपब्लिक ऑफ नाओएरो’ किया
सुर्खियों में क्यों?
प्रशांत महासागर स्थित द्वीपीय राष्ट्र नाउरू (Nauru) ने आधिकारिक रूप से अपना नाम बदलकर रिपब्लिक ऑफ नाओएरो (Republic of Naoero) कर लिया है। यह परिवर्तन अपनी पारंपरिक स्वदेशी पहचान को पुनर्स्थापित करने तथा राष्ट्रीय पहचान एवं सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।
रिपब्लिक ऑफ नाओएरो के बारे में
- नाओएरो (Naoero) अब देश का नया आधिकारिक नाम होगा, जबकि इसके नागरिकों को देई-नाओएरो (dei-Naoero) कहा जाएगा।
- नाओएरो इस द्वीप का पारंपरिक स्वदेशी नाम था, जिसे यूरोपीय उपनिवेशवादियों ने उच्चारण में कठिनाई के कारण बदलकर नाउरू (Nauru) कर दिया था।
- यह प्रशांत महासागर में दक्षिण-पूर्वी माइक्रोनेशिया में स्थित एक द्वीपीय गणराज्य है।
- यह भूमध्य रेखा से लगभग 42 किमी दक्षिण तथा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से लगभग 4,000 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है।
- इसका कुल क्षेत्रफल 21 वर्ग किमी है, जिससे यह वेटिकन सिटी और मोनाको के बाद विश्व का तीसरा सबसे छोटा संप्रभु राष्ट्र है।
- इसकी जनसंख्या लगभग 12,000 है।
- नाओएरो में कोई औपचारिक राजनीतिक दल नहीं हैं; सभी संसद सदस्य (MPs) स्वतंत्र (Independent) उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते हैं।
- संसद सदस्यों का चुनाव प्रत्येक तीन वर्ष में 20 वर्ष या उससे अधिक आयु के देई-नाओएरो नागरिकों द्वारा किया जाता है।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



