परमाणु ऊर्जा मिशन और भारत के लघु मॉड्यूलर रिएक्टर (SMRs)
केंद्रीय बजट 2025-26 में घोषित परमाणु ऊर्जा मिशन के तहत लघु मॉड्यूलर रिएक्टरों (Small Modular Reactors—SMRs) के डिजाइन, विकास और तैनाती के लिए ₹20,000 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया गया है।
इस आवंटन का उद्देश्य 2033 तक कम-से-कम पाँच स्वदेशी SMRs विकसित करने और उन्हें परिचालन में लाने के भारत के लक्ष्य को समर्थन देना है।
इस दिशा में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC), जो परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) की एक घटक इकाई है, ने SMRs की प्रदर्शन इकाइयों के डिजाइन एवं विकास का कार्य शुरू किया है।
BARC द्वारा विकसित किए जा रहे SMRs
1. 220 MWe भारत स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (BSMR-200)
- विद्युत उत्पादन के लिए विकसित किया जा रहा है।
- यह एक स्वदेशी दाबित जल रिएक्टर (Pressurized Water Reactor—PWR) आधारित विद्युत रिएक्टर है।
2. 55 MWe स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR-55)
- विद्युत उत्पादन के लिए विकसित किया जा रहा है।
- यह भी दाबित जल रिएक्टर (PWR) डिजाइन पर आधारित है।
3. हाई टेम्परेचर गैस कूल्ड रिएक्टर (HTGCR)
- इसकी क्षमता 5 MWth तक होगी।
- इसे मुख्यतः प्रक्रिया ऊष्मा (Process Heat) उत्पन्न करने के लिए विकसित किया जा रहा है।
- इसे उपयुक्त ऊष्मारासायनिक चक्र (Thermochemical Cycle) के साथ जोड़ा जा सकता है।
- इसका उपयोग हाइड्रोजन उत्पादन के लिए किया जा सकता है।
- उदाहरण: कॉपर-क्लोरीन (Copper-Chlorine) चक्र।
SMRs की स्थापना अवधि: प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होने के बाद इन SMRs की स्थापना में लगभग 60–72 महीने लगने की संभावना है।
SHANTI 2025 अधिनियम
हाल ही में अधिनियमित SHANTI 2025 Act — Sustainable Harnessing and Advancement of Nuclear Energy for Transforming India Act — का उद्देश्य भारत के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में विधायी सुधारों को सक्षम बनाना है।
इसका लक्ष्य शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में सरकारी स्वामित्व वाली संस्थाओं, तथा निजी क्षेत्र की संस्थाओं की भागीदारी का विस्तार करना है।
यह पहल 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने और विकसित भारत (Viksit Bharat) के लक्ष्य को समर्थन देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



