निवेश अनुकूलता सूचकांक (IIFI) 2026
नीति आयोग ने हाल ही में “निवेश अनुकूलता सूचकांक (Investment Friendliness Index-IFI)” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है।
- यह सूचकांक संरचित एवं आँकड़ा-आधारित मूल्यांकन ढाँचा प्रस्तुत करता है, जिसके माध्यम से यह आकलन किया जाता है कि राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाने, उसे प्रोत्साहित करने तथा बनाए रखने में कितने सक्षम हैं।
- यह सूचकांक नीतिगत, संस्थागत, विनियामक तथा आधारभूत संरचना से संबंधित प्रमुख मानकों का मूल्यांकन करता है, जो निवेश संबंधी निर्णयों को प्रभावित करते हैं।
- इसके माध्यम से राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के निवेश पारिस्थितिकी तंत्र का तुलनात्मक मूल्यांकन भी किया जाता है।
रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष
- रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर किए गए सुधार आर्थिक विकास की व्यापक नीति दिशा प्रदान करते हैं, जबकि राज्य सरकारें निवेश-अनुकूल वातावरण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
- मजबूत आधारभूत संरचना, प्रभावी विनियामक व्यवस्था, सक्षम संस्थाएँ तथा स्थिर एवं पूर्वानुमेय नीतियाँ निवेश आकर्षित करने के प्रमुख आधार हैं।
- राज्यों के निवेश प्रणाली को सुदृढ़ बनाना भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने, अधिक घरेलू एवं विदेशी निवेश आकर्षित करने तथा उच्च आर्थिक वृद्धि बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
- यह सूचकांक प्रतिस्पर्धी एवं सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, ताकि राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश श्रेष्ठ कार्य-पद्धतियों को अपनाएँ और ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर सुधार करें।
मूल्यांकन के आठ स्तंभ
यह सूचकांक देश के सभी 28 राज्यों एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों का निम्नलिखित आठ स्तंभों के आधार पर मूल्यांकन करता है—
- आधारभूत संरचना
- व्यावसायिक वातावरण
- संसाधन
- सरकारी नीति
- विनियामक सुगमता
- संस्थागत वातावरण
- वित्तीय स्वास्थ्य
- पर्यावरणीय लचीलापन
मूल्यांकन पद्धति
- सूचकांक का ढाँचा 84 संकेतकों पर आधारित है।
- इसमें द्वितीयक आँकड़ों (Secondary Data) के साथ-साथ निवेशकों के प्राथमिक सर्वेक्षण से प्राप्त धारणा-आधारित संकेतकों को भी शामिल किया गया है।
प्रदर्शन के आधार पर वर्गीकरण
कुल प्राप्त अंकों के आधार पर राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को चार श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है—
- शीर्ष प्रदर्शनकर्ता (Top Performers): 50 से अधिक अंक
- अग्रणी राज्य (Frontrunners): 45 से 50 अंक
- उभरते प्रदर्शनकर्ता (Emerging Performers): 40 या अधिक, किंतु 45 से कम अंक
- आकांक्षी राज्य (Aspiring States): 40 से कम अंक
प्रमुख प्रदर्शनकर्ता राज्य
शीर्ष प्रदर्शनकर्ता (Top Performers)
- गुजरात
- महाराष्ट्र
- तमिलनाडु
- गोवा
- ओडिशा
अन्य श्रेणियाँ
- 15 राज्यों को अग्रणी (Frontrunners) श्रेणी में रखा गया है।
- 8 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश उभरते प्रदर्शनकर्ता (Emerging Performers) श्रेणी में शामिल किए गए हैं।
- 8 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश आकांक्षी राज्य (Aspiring States) श्रेणी में रखे गए हैं।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



