यूथलिया ज़ुबीनगर्गी-तितली की एक नई प्रजाति
अरुणाचल प्रदेश के लेपाराडा (Leparada) जिले के एक जंगल में खोजी गई तितली की एक नई प्रजाति का नाम असम के सांस्कृतिक प्रतीक ज़ुबीन गर्ग के नाम पर रखा गया है, जिनका सितंबर 2025 में निधन हो गया था। वैज्ञानिकों ने ‘यूथलिया ज़ुबीनगर्गी’ (Euthalia zubeengargi) के लिए सामान्य नाम ‘बासर ड्यूक’ (Basar Duke) प्रस्तावित किया है, जिसे 2025 में किए गए क्षेत्रीय सर्वेक्षणों के दौरान देखा गया था।
यह तितली ‘यूथलिया’ (Euthalia) वंश (genus) से संबंधित है, जो आमतौर पर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाने वाला एक समूह है। इस समूह के सदस्य आमतौर पर जंगली पर्यावासों में देखे जाते हैं और अपने मिट्टी जैसे भूरे रंग के पंखों के लिए जाने जाते हैं, जिन पर हल्के धब्बे होते हैं।
‘यूथलिया ज़ुबीनगर्गी’ ठंडे, छायादार जंगलों के अंदरूनी हिस्सों को पसंद करती है। इस तितली को कम ऊंचाई वाली वनस्पतियों पर आराम करते, पेड़ों के रस (tree sap) को खाते और कभी-कभी झरनों के पास नम सतहों से खनिज इकट्ठा करते हुए देखा गया था।
Source: TH


