वस्त्र मंत्रालय 7 अगस्त 2026 को 12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाएगा

केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय 7 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र  नई दिल्ली में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) का आयोजन करेगा। इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत (Handloom Heritage) का उत्सव मनाना तथा देश की सांस्कृतिक एवं आर्थिक प्रगति में हथकरघा बुनकर समुदाय के योगदान को सम्मानित करना है।

प्रमुख आकर्षण

  • वर्ष 2025 के लिए संत कबीर हथकरघा पुरस्कार (Sant Kabir Handloom Awards) एवं राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार (National Handloom Awards) प्रदान किए जाएंगे।
  • कुल 22 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें—
    • 3 संत कबीर हथकरघा पुरस्कार
    • 19 राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार शामिल हैं।
  • ये पुरस्कार उत्कृष्ट शिल्प-कौशल,, नवाचार तथा भारत की हथकरघा परंपराओं के संरक्षण में योगदान देने वाले बुनकरों को दिए जाते हैं।
  • इस अवसर पर भारत की विविध हथकरघा बुनाई परंपराओं पर आधारित चार स्मारक डाक टिकट भी जारी किए जाएंगे।

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के बारे में

  • प्रतिवर्ष 7 अगस्त को मनाया जाता है।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी।
  • यह दिवस 7 अगस्त 1905 को प्रारंभ हुए स्वदेशी आंदोलन (Swadeshi Movement) की स्मृति में मनाया जाता है।
  • स्वदेशी आंदोलन ने स्वदेशी उद्योगों, विशेषकर हथकरघा एवं कुटीर उद्योगों, को नया प्रोत्साहन दिया था।
  • इसके उद्देश्य हैं; भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन, हथकरघा बुनकरों के योगदान को सम्मानित करना, तथा हथकरघा क्षेत्र के सतत विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करना है।

संत कबीर हथकरघा पुरस्कार

  • यह भारत का हथकरघा क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान है।
  • इसे केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • यह पुरस्कार उन बुनकरों को दिया जाता है जिन्होंने उत्कृष्ट शिल्पकौशल, नवाचार तथा पारंपरिक हथकरघा कला के संरक्षण में असाधारण योगदान दिया हो।

राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार

  • यह पुरस्कार हथकरघा बुनकरों की उत्कृष्ट बुनाई कला, डिज़ाइन नवाचार, उत्पाद गुणवत्ता तथा पारंपरिक तकनीकों के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इसका उद्देश्य हथकरघा क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना तथा बुनकरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!