शिक्षा मंत्रालय ने 2022-23 और 2023-24 के लिए AISHE रिपोर्ट जारी कीं
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 8 जुलाई को अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) की 2022–23 और 2023–24 की रिपोर्टें जारी कीं, जिनमें भारत के उच्च शिक्षा क्षेत्र से संबंधित व्यापक आँकड़े प्रस्तुत किए गए हैं।
AISHE के बारे में
अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) भारत सरकार का उच्चतर शिक्षा संबंधी प्रमुख डेटाबेस है। यह देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों (Higher Education Institutions – HEIs) से वेब-आधारित डेटा कैप्चर फॉर्मेट (DCF) के माध्यम से विस्तृत जानकारी एकत्र करता है।
डेटा संग्रहण प्रक्रिया
- AISHE में भागीदारी स्वैच्छिक (Voluntary) है।
- उच्च शिक्षा संस्थान AISHE वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-रिपोर्टेड डेटा प्रस्तुत करते हैं।
- संस्थान छात्र नामांकन, संकाय एवं कर्मचारी, आधारभूत संरचना, परीक्षा परिणाम तथा अन्य संस्थागत मानकों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराते हैं।
AISHE का महत्व
AISHE भारत में उच्च शिक्षा संबंधी आधिकारिक सांख्यिकीय स्रोत है। यह नीति निर्माण, शैक्षिक योजना, उच्च शिक्षा की निगरानी एवं मूल्यांकन तथा सरकारों और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सकल नामांकन अनुपात (GER) की गणना 18–23 वर्ष आयु वर्ग की जनसंख्या (2011 की जनसंख्या के अनुमान के आधार पर) के अनुपात में उच्च शिक्षा में नामांकित छात्रों की संख्या के रूप में की जाती है। GER में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है:
- 2014–15: 23.7
- 2022–23: 29.5
- 2023–24: 30.0
महिला GER में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है:
- 2014–15: 22.9
- 2022–23: 30.2
- 2023–24: 31.2
जेंडर पैरिटी इंडेक्स (GPI): यह उच्च शिक्षा में महिलाओं और पुरुषों की सापेक्ष भागीदारी को मापता है। इसकी गणना महिला GER की तुलना पुरुष GER से करके की जाती है। GPI (2023–24): 1.08.
- 1 से अधिक GPI यह दर्शाता है कि उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक है।
STEM नामांकन में वृद्धि: विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित (STEM) विषयों में नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है:
- 2014–15: 91.5 लाख छात्र
- 2023–24: 1.02 करोड़ छात्र
Source: PIB
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



