खेत बचाओ अभियान

भारत सरकार के कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के अंतर्गत ‘भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद’ (ICAR) ने अपने राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की हैं। यह अभियान मृदा स्वास्थ्य, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और संधारणीय  कृषि पर केंद्रित है।

‘खेत बचाओ अभियान’ ने किसानों और हितधारकों को वैज्ञानिक पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में शिक्षित करने के लिए कई मंचों के माध्यम से देश भर में अपनी मजबूत पहुंच स्थापित की है। इस अभियान के तहत अब तक की प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं:

  • जागरूकता शिविर: कुल 12,979 जागरूकता शिविर और सेमिनार आयोजित किए गए हैं, जिनसे सीधे तौर पर 7.17 लाख किसान जुड़े हैं।
  • क्षमता निर्माण: 3,145 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 1,11,509 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • क्षेत्रीय प्रदर्शन: हरी खाद, जैव-उर्वरक (bio-fertilisers) और जैविक स्रोतों पर 7,928 फील्ड प्रदर्शनों (field demonstrations) के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।

‘खेत बचाओ अभियान’ का मुख्य उद्देश्य मृदा परीक्षण-आधारित पोषक तत्व प्रबंधन को प्रोत्साहित करना और रासायनिक उर्वरकों पर अत्यधिक निर्भरता को कम करना है, ताकि मिट्टी की उर्वरता की रक्षा की जा सके और दीर्घकालिक कृषि स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।

error: Content is protected !!