युद्ध ने मध्य पूर्व में विरासत स्थलों को नुकसान पहुंचाया
मध्य-पूर्व संघषों के कारण लेबनान, ईरान और गाज़ा पट्टी में कई ऐतिहासिक और यूनेस्को (UNESCO) धरोहर स्थलों को नुकसान पहुंचा है। इनकी कुछ सूची इस प्रकार है:
लेबनान
- टायर (Tyre): करीब 5,000 साल पुराना यह बंदरगाह शहर और यूनेस्को धरोहर स्थल सैन्य कार्रवाई में क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके ‘अल-बास’ (Al-Bass) स्थल पर मौजूद एक प्राचीन स्तंभ का ऊपरी हिस्सा (क्राउन) नष्ट हो गया।
- नबातिएह (Nabatieh): इज़रायली हमलों में यहाँ का सदियों पुराना ममलुक-काल का बाज़ार (Mamluk-era market) तबाह हो गया। इसके पास स्थित लगभग 900 साल पुराना क्रूसेडर-काल का ‘ब्यूफोर्ट कैसल’ (Beaufort Castle) भी सीधे हमले की चपेट में आया।
- चामा सिटाडेल (Chama Citadel): यूनेस्को ने दक्षिणी लेबनान में स्थित इस 12वीं शताब्दी के किले को पहुंचे नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है।
ईरान
- गोलेस्तान पैलेस (Golestan Palace), तेहरान: 1 मार्च को हुए इज़रायली हमलों में सफाविद और कजार राजवंश कालीन इस 400 साल पुराने महल के बफर जोन (अर्ग स्क्वायर) को नुकसान पहुँचा।
- इस्फहान (Isfahan): मार्च की शुरुआत में हुए हमलों में 17वीं शताब्दी का ‘चेहेल सोतून पैलेस’ (Chehel Sotoun Palace) और सफाविद वास्तुकला का शाहकार माना जाने वाला 16वीं शताब्दी का छह मंजिला ‘अली कापू पैलेस’ (Ali Qapu Palace) प्रभावित हुए।
- खोरमाबाद घाटी (Khorramabad Valley): प्रागैतिहासिक गुफाओं वाले इस क्षेत्र के पास की इमारतों को नुकसान पहुँचा, जहाँ 63,000 साल पुराने मानव निवास के साक्ष्य हैं। यहीं स्थित ससानियन काल के ‘फलक-ऑल-अफलाक किले’ (Falak-ol-Aflak Citadel) पर भी मार्च में हमला हुआ।
गाज़ा पट्टी
- ग्रेट ओमारी मस्जिद (Great Omari Mosque): गाज़ा की यह सबसे पुरानी मस्जिद दिसंबर 2023 में भीषण रूप से क्षतिग्रस्त हुई थी।
- सेंट पोरफिरियस चर्च (Church of Saint Porphyrius): गाज़ा का यह सबसे पुराना चर्च अक्टूबर 2023 में हुए हमले और जारी युद्ध के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें




