INS मालवण को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया
INS मालवण को 22 जुलाई 2026 को कारवार (कर्नाटक) में भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया। यह स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित माहे-क्लास एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) की दूसरी पोत है।
इस युद्धपोत का नाम महाराष्ट्र के ऐतिहासिक तटीय शहर मालवण (Malvan) के नाम पर रखा गया है। मालवण का संबंध छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवशाली समुद्री विरासत से गहराई से जुड़ा हुआ है। यह पोत अपने पूर्ववर्ती पोत की विरासत को भी आगे बढ़ाता है, जो एक इनशोर इंडियन नेवल माइंसवीपर था और 2003 तक भारतीय नौसेना में सेवा में रहा।
INS मालवण के बारे में
- 8 माहे-क्लास ASW-SWC की श्रृंखला में दूसरा पोत है।
- इसका निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL), कोच्चि द्वारा स्वदेशी रूप से किया गया है।
- यह भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने वाले कुल 16 ASW-SWC में से छठा पोत है।
- इसमें 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।
यह पोत ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को मजबूत करता है तथा नौसैनिक डिजाइन, उपकरण निर्माण, सिस्टम इंटीग्रेशन और रक्षा जहाज निर्माण के क्षेत्र में भारत की बढ़ती स्वदेशी क्षमता और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।
महत्त्व: ASW-SWC पोत मुख्य रूप से उथले समुद्री क्षेत्रों (Shallow Waters) में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाने और उनका मुकाबला करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)



