लिमनोनेक्टेस मोतीझील-मिट्टी का घोंसला बनाने वाले एक दुर्लभ मेंढक की खोज

भारत के वैज्ञानिकों ने असामान्य घोंसला बनाने के व्यवहार वाले एक दुर्लभ मेंढक “लिमनोनेक्टेस मोतीझील” की पहचान की है। यह खोज जैव विविधता से समृद्ध वन क्षेत्र, नामदफा टाइगर रिजर्व के भीतर की गई है।

लिमनोनेक्टेस मोतीझील

  • नामकरण: इस उभयचर (amphibian) का नाम मोतीझील झील के नाम पर रखा गया है, जो अरुणाचल प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता और इस क्षेत्र के आर्द्रभूमि (wetlands) के पारिस्थितिक महत्व को उजागर करता है।
  • घोंसला बनाने का व्यवहार: शोधकर्ताओं के अनुसार, यह प्रजाति जंगलों में जमीन पर बिखरी पत्तियों (leaf-litter) के नीचे, नम मिट्टी की परतों में गहरे कप के आकार के भूमिगत घोंसले बनाती है।
  • शारीरिक विशेषताएँ: भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) द्वारा प्रलेखित इस मेंढक को ‘मड-नेस्टिंग’ (कीचड़ में घोंसला बनाने वाला) मेंढक के रूप में वर्णित किया गया है।
  • अनोखी विशेषता: इसकी सबसे चौंकाने वाली विशेषता इसका नुकीला जबड़ा (fanged jaw) है, जो समान उभयचरों में शायद ही कभी देखा जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह विशेषता भोजन करने या क्षेत्रीय व्यवहार (territorial behaviour) में सहायता कर सकती है।
error: Content is protected !!