मेकांग-गंगा सहयोग एशियाई पारंपरिक वस्त्र संग्रहालय
हाल ही में, भारत के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कंबोडिया के सिएम रीप (Siem Reap) में स्थित ‘मेकांग-गंगा सहयोग एशियाई पारंपरिक वस्त्र संग्रहालय’ (Mekong-Ganga Cooperation Asian Traditional Textile Museum ) का दौरा किया।
साझा विरासत: विदेश मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह संग्रहालय देश में अपनी तरह का पहला है, जो मेकांग-गंगा क्षेत्र की समृद्ध कपड़ा परंपराओं को प्रदर्शित करता है और हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत को उजागर करता है।
शामिल देश: यह संग्रहालय कंबोडिया, भारत, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और वियतनाम की साझा सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है।
विशेषताएँ: * यहाँ पारंपरिक हाथ से बुने हुए कपड़ों और रंगाई की तकनीकों (dyeing techniques) पर प्रदर्शनियाँ लगाई गई हैं।
इसमें कपड़ा संरक्षण (textile preservation) के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र भी शामिल है।


