EX KHAAN QUEST 2023: मंगोलिया में बहुराष्ट्रीय संयुक्त अभ्यास में गढ़वाल राइफल्स की भागीदारी

बीस से अधिक देशों के सैन्य दलों और पर्यवेक्षकों की भागीदारी वाली बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना संयुक्त अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट 2023” (EX KHAAN QUEST 2023) मंगोलिया में 19 जून 2023 को शुरू हुआ।

मंगोलिया के राष्ट्रपति श्री उखनागिन खुरेलसुख ने मंगोलिया में अभ्यास स्थान पर आयोजित एक समारोह में अभ्यास का उद्घाटन किया।

यह अभ्यास मंगोलियाई सशस्त्र बल (MAF) और यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी पैसिफिक कमांड (USARPAC) द्वारा सह-प्रायोजित है।

भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व गढ़वाल राइफल्स की एक टुकड़ी कर रही है।

14-दिवसीय अभ्यास का उद्देश्य, भाग लेने वाले देशों की अंतर-क्षमता को बढ़ाना, अनुभव साझा करना और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के लिए वर्दीधारी कर्मियों को प्रशिक्षित करना है।

यह अभ्यास भविष्य के संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए प्रतिभागियों को तैयार करेगा, शांति संचालन क्षमताओं को विकसित करेगा और सैन्य तैयारी को बढ़ाएगा। इस अभ्यास में कमांड पोस्ट एक्सरसाइज (सीपीएक्स), फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (एफटीएक्स), व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!