भारत और न्यूजीलैंड ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा प्रदान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर 10–11 जुलाई 2026 को ऑकलैंड, न्यूजीलैंड की यात्रा की।
यह यात्रा 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा थी, जिसने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित किया।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने मार्च 2025 में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की भारत यात्रा के बाद हुई प्रगति की समीक्षा की। उस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने:
- भारत–न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Agreement-FTA) पर वार्ता शुरू की।
- रक्षा, शिक्षा, सीमा शुल्क (कस्टम्स), बागवानी, वानिकी और खेल के क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए।
यात्रा के प्रमुख परिणाम
- दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
- उन्होंने “इंडिया–न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: रोडमैप टू 2030” का समर्थन किया, जो अगले चार वर्षों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने का मार्गदर्शक दस्तावेज़ होगा।
- भारत और न्यूजीलैंड ने कंबाइंड टास्क फोर्स-150 (CTF-150) के तहत सहयोग जारी रखने की पुष्टि की। वर्ष 2025 में इसमें न्यूजीलैंड कमांडर और भारत डिप्टी कमांडर की भूमिका में था।
- CTF-150 के तहत सहयोग का उद्देश्य निम्नलिखित चुनौतियों से निपटना है:
- मादक पदार्थों की तस्करी
- आतंकवाद
- अवैध समुद्री गतिविधियों
(विशेष रूप से मध्य पूर्व और पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र में)
- भारत ने इंडो-पैसिफिक ओशन्स इनिशिएटिव (IPOI) के तहत न्यूजीलैंड द्वारा समुद्री सुरक्षा (Maritime Security) को अपनी प्राथमिकता का प्रमुख स्तंभ बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया।
- दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक वस्तुओं और सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 7 अरब न्यूज़ीलैंड डॉलर (लगभग ₹35,000 करोड़) तक पहुँचाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की दिशा में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।
- दोनों प्रधानमंत्रियों ने वर्ष 2026 में आयोजित “100 इयर्स ऑफ यूनिटी थ्रू स्पोर्ट” समारोह का भी स्वागत किया, जिसने दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे खेल संबंधों को रेखांकित किया।
इस यात्रा से व्यापार, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, इंडो-पैसिफिक, शिक्षा, कृषि तथा लोगों के बीच संपर्क (People-to-People Exchanges) जैसे क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत हुआ तथा भारत–न्यूजीलैंड साझेदारी को नई गति मिली।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



