H-FAST: हैदराबाद फूड एडल्टरेशन सर्विलांस टीम

हाल ही में, हैदराबाद पुलिस ने खाद्य निर्माण इकाइयों, भोजनालयों और रेस्तरां में मिलावट की जांच के लिए H-FAST (Hyderabad Food Adulteration Surveillance Team) लॉन्च किया है। यह खाद्य मिलावट से निपटने के लिए एक समर्पित और खुफिया जानकारी पर आधारित तंत्र (intelligence-driven mechanism) है।

मुख्य बिंदु:

उद्देश्य: हाल के महीनों में हैदराबाद में खाद्य मिलावट और नकली खाद्य उत्पादों के निर्माण की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। ये असुरक्षित उत्पाद अवैध इकाइयों द्वारा अस्वास्थ्यकर स्थितियों में बनाए जाते हैं और सस्ते दामों पर सड़क किनारे के भोजनालयों और होटलों में सप्लाई किए जाते हैं, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।

टीम की संरचना: शुरुआत में H-FAST में 28 सदस्य शामिल होंगे, जिनमें इंस्पेक्टर, सब-इन्स्पेक्टर और सहायक कर्मचारी शामिल हैं। इनका मुख्य ध्यान असुरक्षित भोजन से संबंधित अपराधों की निगरानी, पहचान और अभियोजन (prosecution) पर होगा।

कार्य प्रणाली: ये टीमें खाद्य निर्माण इकाइयों, स्टोर और रेस्तरां में औचक निरीक्षण और जांच करेंगी। जैसे-जैसे ऑपरेशन का विस्तार होगा, और भी सदस्य इस टीम से जुड़ेंगे।


नागरिकों को इस मुहिम से जोड़ने के लिए पुलिस ने विशेष सुविधाएं प्रदान की हैं:

  1. टोल-फ्री नंबर: जनता खाद्य मिलावट या असुरक्षित भोजन की प्रथाओं की रिपोर्ट करने के लिए समर्पित टोल-फ्री नंबर 8712661212 पर संपर्क कर सकती है।
  2. सोशल मीडिया: नागरिक सूचनाएं और शिकायतें साझा करने के लिए H-FAST के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल का भी उपयोग कर सकते हैं, जिससे त्वरित प्रतिक्रिया और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके।
error: Content is protected !!