ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क फंड (GBFF) को ग्लोबल एनवायरनमेंट फैसिलिटी (GEF) की 7वीं असेंबली में लॉन्च किया गया

ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क फंड (Global Biodiversity Framework Fund: GBFF) को 24 अगस्त, 2023 को वैंकूवर (कनाडा) में ग्लोबल एनवायरनमेंट फैसिलिटी (GEF) की 7वीं असेंबली में अनुमोदित और लॉन्च किया गया।

प्रमुख तथ्य

  • सरकारें, गैर-लाभकारी संस्थाएं और निजी क्षेत्र अब GBFF में अपने धन का योगदान कर सकते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दुनिया 2030 तक जैव विविधता पर कन्वेंशन (CBD) द्वारा तैयार किए गए कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता फ्रेमवर्क (Kunming-Montreal Global Biodiversity Framework: (GBF) के लक्ष्यों और टार्गेट्स को पूरा कर सके।
  • GBF का लक्ष्य 2030 तक 30% भूमि और 30% तटीय और समुद्री क्षेत्रों की रक्षा करना है, जिसे 30-by-30 के रूप में जाना जाता है।
  • GBFF से लगभग 20% धनराशि जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण के लिए मूलवासी और स्थानीय कार्रवाई का समर्थन करने के लिए लक्षित है।
  • फंड के कम से कम 36% संसाधनों का उद्देश्य सबसे वल्नरेबल लोगों, लघु द्वीपीय विकासशील राज्यों और कम विकसित देशों का समर्थन करना है।
  • निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से संसाधनों को बढ़ाने और नीतियों को सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के लिए लगभग 25% फंड चयनित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के माध्यम से वितरित किया जाएगा।
  • संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता कन्वेंशन से सम्बंधित मूलवासी आयोजकों, जिन्हें जैव विविधता पर अंतर्राष्ट्रीय स्वदेशी मंच (International Indigenous Forum on Biodiversity: IIFB) के रूप में जाना जाता है, ने स्वदेशी लोगों और स्थानीय समुदायोंको निर्देशित 20% धनराशि के लक्ष्य का स्वागत किया।
  • मॉन्ट्रियल समझौते (Montreal agreement) का उद्देश्य 2025 तक विकसित देशों से विकासशील देशों में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रवाह को कम से कम $20 बिलियन प्रति वर्ष और 2030 तक कम से कम $30 बिलियन प्रति वर्ष तक बढ़ाना है। हालाँकि, यह कुछ औद्योगिक रूप से विकासशील देशों द्वारा वांछित कुल फण्ड से बहुत कम है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो जैसी कुछ पक्षकार प्रति वर्ष कुल 100 अरब डॉलर की मांग कर रही हैं।
  • GBF के लक्ष्य 19 के तहत, 2030 तक प्रति वर्ष कम से कम $200 बिलियन जुटाने की आवश्यकता होगी।
  • कनाडा और यूनाइटेड किंगडम पहले ही GBFF को क्रमशः 200 मिलियन कनाडाई डॉलर और 10 मिलियन पाउंड का दान दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!