ग्लॉ झील अरुणाचल प्रदेश की पहली रामसर साइट बनी; भारत में रामसर साइट्स की संख्या 101 हुई

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने 3 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश स्थित ग्लॉ झील को भारत का 101वाँ रामसर स्थल घोषित किया। यह अरुणाचल प्रदेश का पहला रामसर स्थल है।

ग्लॉ झील के बारे में

  • यह ताजे जल की झील है, जो पूर्वी हिमालय के जैव-विविधता समृद्ध क्षेत्र में स्थित कमलांग टाइगर रिजर्व एवं वन्यजीव अभयारण्य के भीतर स्थित है।
  • इस झील को हिमालय की तलहटी के बारहमासी पर्वतीय जलस्रोतों से जल प्राप्त होता है।
  • इसके चारों ओर सघन वनस्पति पाई जाती है, जहाँ 150 से अधिक वृक्ष प्रजातियाँ तथा 49 ऑर्किड प्रजातियाँ दर्ज की गई हैं। 
  • ग्लॉ झील तथा इसके आसपास का कमलांग टाइगर रिजर्व एवं वन्यजीव अभयारण्य चार बड़ी बिल्ली प्रजातियों का महत्वपूर्ण पर्यावास है—बाघ (पैंथेरा टाइग्रिस), तेंदुआ (पैंथेरा पार्डस), क्लाउडेड लेपर्ड (नियोफेलिस नेबुलोसा) और हिम तेंदुआ (पैंथेरा उनसिया) . 
  • ग्लॉ झील और इसके आसपास का क्षेत्र पैदल भ्रमण (ट्रेकिंग) तथा प्रकृति-आधारित पर्यटन के लिए लोकप्रिय है।
  • यह झील स्थानीय मिश्मी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहर है।
  • मिश्मी समुदाय इस झील को पवित्र मानता है।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!