ईरान ने बाब-अल-मन्देब जलडमरूमध्य को बाधित करने की चेतावनी दी
ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों की आवाजाही बाधित करने के बाद अब संकेत मिल रहे हैं कि वह अपने सहयोगी यमन के हूती समूह के माध्यम से बाब-अल-मन्देब जलडमरूमध्य पर भी दबाव बना सकता है।
- यमन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि सऊदी अरब यमन पर हमले जारी रखता है, तो यमन की सशस्त्र सेनाएँ बाब-अल-मन्देब जलडमरूमध्य को बंद करने के लिए तैयार हैं।
- यदि ऐसा होता है, तो वैश्विक तेल आपूर्ति, समुद्री व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी वृद्धि होने की आशंका है।
बाब-अल-मन्देब के बारे में
- बाब-अल-मन्देब जलडमरूमध्य लाल सागर (Red Sea) को अदन की खाड़ी (Gulf of Aden) से जोड़ता है।
- यह विश्व के सबसे महत्त्वपूर्ण समुद्री संकरे मार्गों (Maritime Chokepoints) में से एक है।
- यह स्वेज नहर का दक्षिणी प्रवेश द्वार है, इसलिए यूरोप और एशिया के बीच समुद्री व्यापार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
- विश्व के कंटेनर व्यापार का एक बड़ा हिस्सा तथा सऊदी अरब के तेल निर्यात का महत्वपूर्ण भाग इसी जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है।
- इस मार्ग से होकर जहाज यूरोप तथा अन्य वैश्विक बाजारों तक पहुँचते हैं, इसलिए इसका वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण स्थान है।
Source: DD
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



